किसी भी खेल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा जाता है। इसी तरह के सभी खेलों में कोई ना कोई ऐसा दिग्गज खिलाड़ी रहा है जिसने सबसे ज्यादा बाद इस पुरस्कार पर कब्जा किया हो। और जब बात करें क्रिकेट के खेल की तो इस खेल में वैसे तो कई सितारें रहे हैं जो अपने करियर के दौरान बहुत बार इस प्रतिष्ठित मैच ट्रॉफी पर कब्जा किया हो।

मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी पर सबसे ज्यादा बार कब्जा करने वाले खिलाड़ी
आपके सामने वैसे तो हमेशा ही रन, शतक, विकेट की तरह तमाम रिकॉर्ड प्रस्तुत किए जाते हैं लेकिन क्रिकेट के मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मिलने वाली ट्रॉफी प्लेयर ऑफ द मैच सबसे ज्यादा किस खिलाड़ी ने अपने नाम किए हैं इस बारे में बहुत कम बताया जाता है।

सचिन तेंदुलकर ने जीती हैं सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच ट्रॉफी
तो आज हम आपको बताते हैं कि इंटरनेशल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार किस खिलाड़ी ने अपने नाम किया है। भारत और विश्व क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब को अपने नाम किया है।

सचिन ने वनडे और टेस्ट में मिलकर 76 बार किया इस ट्रॉफी को अपने नाम
सचिन तेंदुलकर क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। सचिन तेंदुलकर ने भारतीय क्रिकेट के लिए 24 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी सेवाएं दी। इस दौरान मास्टर-ब्लास्टर ने कई मील के पत्थर को अपने नाम किया। साथ ही वो अपने इस जबरदस्त खेल के दम पर सबसे ज्यादा 76 बार मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार पर कब्जा जमाने में कामयाब रहे।

सचिन ने 664 इंटरनेशनल मैचों में 76 बार बने मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 1989 से 2013 के बीच कुल 664 मैच खेलने में सफल रहे। इस दौरान सचिन ने जहां 200 टेस्ट, 463 वनडे और 1 टी-20 मैच खेला।
सचिन अपने इन 664 इंटरनेशनल मैचों में 76 बार मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किए गए। सचिन ने टेस्ट में 14 बार मैन ऑफ द मैच बनने में सफल रहे तो 62 बार वनडे मैचों में इस सर्वश्रेष्ठ मैच खिलाड़ी की ट्रॉफी पर कब्जा किया।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 76 बार मैन ऑफ़ द मैच जीत चूका है यह भारतीय खिलाड़ी, आस-पास भी नहीं कोई दूसरा appeared first on SportzWiki Hindi.