Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशियन गेम्स: 79 साल की रीता का लक्ष्य देश को गोल्ड मेडल

नई दिल्ली 
एशियन गेम्स में भारत ने अपने 570 खिलाड़ियों का जो बड़ा जत्था भेजा है उसमें एक महिला प्रतिभागी ऐसी भी हैं जो 79 साल की उम्र में अपना दांव आजमाएंगी। सुनकर हैरत में पड़ गए ना! यह हैं रीता चोकसी, जो इंडोनेशिया में ताश के पत्तों के खेल 'ब्रिज' में भारत की तरफ से मेडल की दावेदारी पेश करने जा रही हैं। 
 
दरअसल इस दफा जकार्ता एशियाड में सेरेब्रल गेम्स (मानसिक खेल) की भी एंट्री हो रही है और उन्हीं में से ब्रिज एक है। कार्ड प्लेयर्स की 24 सदस्यीय टीम की औसत उम्र 60 साल है जिसमें चार प्लेसर्स की उम्र 70 साल से ज्यादा है। बचपन से ही रीता को पत्ते फेंटने का शौक था, फिर वह उनका पैशन बन गया। 
  
एशियाड: भारत को शूटिंग में मेडल की उम्मीद
इंडोनेशिया में इस साल 18 अगस्त से होने वाले एशियन गेम्स में शूटिंग में भारत को पदक की काफी उम्मीदें हैं। भारत के युवा निशानेबाज काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और शूटिंग के अपने इवेंट में पदक जीत सकते हैं।

 16 साल की मनु भाकर 10 मीटर पिस्टल वर्ल्ड रैंकिंग में नौवें नंबर पर हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट इस शूटर से काफी उम्मीदें हैं। हरियाणा की मनु के पास 3 इवेंट- 10 मीटर एयर पिस्टल, 10 मी. एयर पिस्टल मिक्स्ड और 25 मीटर पिस्टल में खेलने का मौका रहेगा।

 16 साल के शूटर अनीस भानवाला से एशियाड में पदक जीतने की काफी उम्मीदें हैं। वह गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स और जूनियर वर्ल्ड कप के 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल इवेंट में गोल्ड अपने नाम कर चुके हैं। उन्हें चीन के जिन जुनमिन से कड़ी चुनौती मिलेगी जो दुनिया के मौजूदा नंबर-1 शूटर हैं।

 जयपुर की शूटर अपूर्वी रियो ओलिंपिक में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थीं लेकिन इस राइफल शूटर से एशियाड में पदक जीतने की काफी उम्मीदें हैं। वह वर्ल्ड नंबर-7 के तौर पर अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। वह वर्ल्ड कप में भले ही कोई मेडल नहीं जीत पाईं, लेकिन हमेशा टॉप-10 में रहने में कामयाब रहीं।

 वर्ल्ड कप सीरीज और ओलिंपिक से भले ही डबल ट्रैप इवेंट को हटा दिया गया है लेकिन एशियाड में इसे बरकरार रखा गया है। कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड और एक बार वर्ल्ड नंबर-1 बन चुके दिल्ली के अंकुर मित्तल के पास डबल ट्रैप में पदक जीतने का मौका रहेगा। शॉटगन में चीन और कोरिया का रेकॉर्ड अच्छा नहीं है, मित्तल को यूएई और सऊदी अरब से चुनौती मिल सकती है।

रीता साल 1970 से ही इस खेल में हिस्सा ले रही हैं और उन्होंने कई इंटरनैशनल टूर्नमेंटों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वह चीन, पाकिस्तान और अमेरिका में भी इस खेल में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उन्होंने एशियन गेम्स के लिए टिकट गोवा में एक टूर्नमेंट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद पक्का किया था। उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स में चीन और इंडोनेशिया से कड़ी चुनौती मिलेगी।