Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय पुरुष टीम कर रही हैं इंग्लैंड में संघर्ष, लेकिन स्मृति मन्धाना का बल्ला वहीं उगल रहा आग, 8 मैच में बनाये 416 रन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की धमाकेदार ऑल राउंडर स्मृति मंधाना कीया सुपर लीग का फाइनल मुकाबला नही खेल पाएंगी. स्मृति ने इंग्लैंड में खेली जा रही कीया सुपर लीग में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रन बनाए हैं. राष्ट्रीय टीम के लिए प्रतिबद्धता के चलते स्मृति वेस्टर्न स्टॉर्म टीम की ओर से फाइनल मैच नही खेल पाएंगी.

हालाँकि इंग्लैंड की पिचों पर भारतीय पुरूष टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. भारतीय पुरूष टीम के खिलाड़ी इंग्लैंड के मैदानों में संघर्ष करते नजर आ रहे है. लेकिन भारतीय महिला खिलाड़ी स्मृति मंधाना को इंग्लैंड के मैदान में बल्ले से प्रदर्शन करने में कोई दिक्कत नहीं उन्होंने इंग्लैंड में शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया.

वेस्टर्न स्टॉर्म की तरफ से खेलते हुए स्मृति मंधना का शानदार प्रदर्शन

वेस्टर्न स्टॉर्म की तरफ से खेलते हुए स्मृति मंधाना ने शानदार प्रदर्शन किया. साथ ही साथ उन्होंने इंग्लैंड की पिचों का ख़ासा अनुभव भी लिया. यह खिलाड़ी भारतीय महिला टीम की उप कप्तान की भूमिका निभाती है. लेकिन इस वेस्टर्न स्टॉर्म टीम में यह खिलाड़ी सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाती है.

यह खिलाड़ी अपनी टीम में अच्छा प्रदर्शन कर रही थी. टीम को मजबूत स्तिथि में ला दिया. इस लीग का अभी तक मंधाना ने सभी मैच खेले हैं. लेकिन अंतर्राष्ट्रीय टीम में वापसी के कारण अब यह खिलाड़ी इस किया सुपर लीग का फाइनल मुकाबला नहीं खेल पायेगी.

मंधना किया शानदार प्रदर्शन

इस महिला क्रिकेट खिलाड़ी ने इंग्लैंड की जमी पर शानदार प्रदर्शन करते हुए मंधना ने 8 परियों में 416 रन बना कर इस पतियोगिता में सबसे उच्चतम स्कोर किया है. इस सुपर लीग में मंधाना के टीम दूसरे स्थान पर है. इस टीम ने पॉइंट टेवल में दूसरे स्थान पर रहते हुए फ़ाइनल के मुकाबले तक का सफ़र तय किया है.

मंधाना ने कहा कि मुझे आशा है की पिछली बार की फ़ाइनल विजेता रही यह टीम इस बार भी मुकाबला जीतेगी. इंग्लैंड में मेरा शानदार अनुभव रहा है.

मंधाना ने अभी तक भारतीय टीम से खेते हुए दो टेस्ट, 41 एक दिवसीय मैच और भारत के लिए 42 टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अहम भूमिका निभाई है.

The post भारतीय पुरुष टीम कर रही हैं इंग्लैंड में संघर्ष, लेकिन स्मृति मन्धाना का बल्ला वहीं उगल रहा आग, 8 मैच में बनाये 416 रन appeared first on SportzWiki Hindi.