ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट आज सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला फ़ॉर्मेट बनकर उभरा है, जिसमें सबसे ज्यादा रोमांच देखने को मिलता है। आज इस फ़ॉर्मेट को सबसे ज्यादा बढ़ावा मिल रहा है इस कारण यह सबसे महत्वपूर्ण फ़ॉर्मेट बन गया है जिसमें काफी अलग ही रोमांच देखने को मिलता है। इसी फ़ॉर्मेट में एक ऐसा मैच भी रहा था, जिसके बारे में हम कुछ अंदाजा भी नहीं लगा सकते है, क्योंकि बहुत ही अलग रहा था। तो चलिए इसके बारे में बात करते है।

साल 2017 में इंग्लैंड की टीम ने भारत का दौरा किया था जहाँ भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट, 3 वनडे और 3 ही टी20 मैच खेले गए थे, जिसमें सभी में भारतीय टीम का दबदबा कायम रहा था। इस दौरे पर आखिरी मुकाबला जो टी20 का खेला गया था। जिसका आयोजन बैंगलोर में किया गया था। यह मैच बहुत शानदार रहा था क्योंकि इसमें बहुत अजीब रिकॉर्ड भी बने थे।

मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेटों पर 202 रन बनाये थे, जिसमें सुरेश रैना ने सबसे ज्यादा 63 रनों की पारी खेली थी, इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी ने भी 56 रनों की अच्छी पारी खेली थी, जिसके चलते टीम का स्कोर 202 पार हुआ था। वहीं इंग्लैंड की तरफ से बेन स्टोक्स सबसे अच्छे गेंदबाज रहे थे, क्योंकि इनकी इतनी ज्यादा पिटाई नहीं हुई थी।
203 का पीछा कारने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही थी, क्योंकि 8 के स्कोर पर पहला विकेट गिर गया था लेकिन बाद में दूसरा विकेट 55 पर गिरा और फिर बड़ी भागीदारी पनप ही रही थी कि 119 पर तीसरा विकेट भी गिर गया था, उस दौरान इंग्लैंड को जीतने के लिए 37 गेंदों पार 84 रनों की दरकार थी जो कि असम्भव ही लग रहा था पर बल्लेबाजी काफी शेष थी।

इस तरह इंग्लैंड की निगाहें मुकाबले पर टिकी हुई थी पर किसको पता था कि यह मैच इतना ज्यादा बदल जाएगा। जी हाँ, जैसे ही इंग्लैंड का तीसरा विकेट गिरा उसके बाद विकेट ऐसे गिरे जैसे पेड़ से पत्ते गिर रहे हो। इसके पीछे पूरी कहानी थी युजवेंद्र चहल।
जी हाँ, चहल ने उस मैच में ऐसी गेंदबाजी कर डाली जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था, क्योंकि जहाँ इंग्लैंड का स्कोर 119 पर 2 विकेट था, लेकिन कुछ ही देर में 8 रनों पर 8 विकेट आउट हो गए और मैच की समाप्ति हो गयी।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में यह पहला ऐसा मैच था जिसमें 8 रनों के अंतराल में 8 विकेट आउट हुए थे, जो कि अपने आप में एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड है। इस तरह भारत को इसमें 75 रनों से बड़ी जीत मिली थी, जिसमें चहल ने 25 रन देकर 6 विकेट लिए थे।
The post क्रिकेट इतिहास का ऐसा इंटरनेशनल मैच जिसमें 8 रनों के योग पर गिरे है 8 विकेट, जाने कब और किसके बीच खेला गया था यह मुकाबला appeared first on SportzWiki Hindi.