इंटरनेट डेस्क। बाॅलीवुड के सबसे एनर्जेटिक हीरो के के रूप में अपनी पहचान बना चुके रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर बहुत व्यस्त है। उनके पास अभी ;सिंबा है जिस पर वो काम कर रहे है। इससे पहले उनकी दो फिल्मे ;बाजीराव मस्तानी और ;पद्मावत आई थी जिसमें उनका अभिनय देखने काबिल था, और अब एक और ऐसी ही फिल्म ;तख्त आने वाली है, जिस पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।
लॉर्ड्स के मैदान में इस इंग्लिश खिलाड़ी ने बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड, मुरली विजय के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड
इसके पहले उनके पास एक और प्रोजेक्ट है और वो है क्रिकेट से जुड़ा हुआ । जिसमें वो कपिल देव की भूमिका में नजर आने वाले है और उसके लिए वो कपिल देव से ट्रेनिंग लेंगे।
इस भारतीय खिलाड़ी के नाम दर्ज है विश्वकप में लगातार चार मैचों में मैन आॅफ द मैच अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड
फिलहाल अभी तो रणवीर सिंह रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा की शूटिंग में बिजी है और उससे फ्री होते ही अगले दो महीने में वो कपिल देव से ट्रेनिंग लेना शुरू कर देंगे आपकों बता दें की रणवीर महान क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका में नजर आयेंगे। खबरों की माने तो इस भूमिका के लिए खुद कपिल देव रणवीर को ट्रेनिंग देंगे।
रिलीज से पहले ही सुपरहिट साबित हुई यमला पगला दिवाना फिर से! ट्रेलर ने ही तोड़ डाला ये रिकॉर्ड
इस फिल्म का नाम ;83 रखा गया है और इसे कबीर खान निर्देशित कर रहे है। इस फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगी और 2020 में बड़े पर्दे पर नजर आ सकती है। खबरों की माने तो कपिल देव नवंबर में रणवीर की ट्रेनिंग देना शुरू करेंगे। वह रणवीर को क्रिकेट की बारिकियां सिखाएंगे।
जारी हुआ अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म ;नमस्ते इंग्लैंड पहला लुक, इस दिन होगी फिल्म रिलीज