Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : 8.5 ओवर में अश्विन ने डाली ऐसी गेंद, जिस पर कुक तो क्या कोई भी हो जाता आउट, देखे टर्न

भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच शुरू हो गया है. इस टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीता है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. इस पहले टेस्ट में अश्विन ने एक लाजवाब गेंद कराई है.

कोहली ने अश्विन को 7वें ओवर में चौंकाया 

आपकों बता दें, कि पहले टेस्ट मैच के पहले दिन ही भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने एक ऐसा फैसला लिया है. जिससे उन्होंने दुनिया भर के सभी क्रिकेट दिग्गजों को चौंकाया है. दरअसल, भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने 7वें ओवर में ही भारत के प्रमुख स्पिनर को गेंद थमाकर सभी को चौंकाया है.

अश्विन ने फैसला को किया सही साबित 

विराट के फैसले को सही साबित करते हुए अश्विन ने इंग्लैंड के स्टार ओपनर बल्लेबाज एलिस्टर कुक का विकेट हासिल कर लिया है. दिग्गज स्पिनर ने इंग्लैंड की पारी के 9वें ओवर में पांचवी गेंद पर अपनी फिरकी गेंदबाजी से एलिस्टर कुक को बोल्ड कर दिया है.

अश्विन की गेंद विकेट पर पढ़ने के बाद हल्की से घूमी थी, लेकिन इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज एलिस्टर कुक उनकी यह गेंद भाप नहीं पाये और वह बोल्ड हो गये.

यहाँ देखे अश्विन द्वारा कुक को बोल्ड करने का वीडियो 

 

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे भारतीय टीम के प्रमुख स्पिनर ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक को अपनी फिरकी के जाल में फंसाकर बोल्ड आउट किया.

एजबेस्टन के मैदान पर गेंद काफी घूम रही है और इसी का फायदा भारत के दिग्गज स्पिनर को मिला है, पिच को देखकर ऐसा लग रहा है, कि सिर्फ एक स्पिनर के साथ मैदान पर उतरना विराट का एक अच्छा फैसला नहीं है. विराट कोहली दुसरे स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव या रविन्द्र जडेजा को टीम में शामिल कर सकते थे.

The post वीडियो : 8.5 ओवर में अश्विन ने डाली ऐसी गेंद, जिस पर कुक तो क्या कोई भी हो जाता आउट, देखे टर्न appeared first on SportzWiki Hindi.