स्पोर्ट्स डेस्क18वें एशियाई खेलों में भारतीय दल ने अच्छी शुरूआत की है। इस बार भारतीय दल सबसे बड़े दल के साथ इन खेलों में भाग ले रहा है। 18 अगस्त से शुरू हुए इन खेलों में अब तक भारतीय दल ने 15 पदक अपने नाम किए है जिसमें भारत के खाते में चार स्वर्ण, तीन रजत और 8 कांस्य पदक है। इस बार के एशियाई खेलों में भारत की तरफ से लगभग 572 खिलाड़ी है जिसमें 312 पुरुष और 260 महिलाएं है। इस बार भारतीय खिलाड़ी लगभग 36 खेलों में भाग ले रहे हैं। तीरंदाजी, ऐथलेटिक्स, बैडमिंटन, जिम्नैस्टिक, गोल्ड, हैंडबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, कर्राटे, कुराश, पेनकाक सिलात, रोलर स्पोर्ट्स, टेनिस, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल और बॉक्सिंग जैसे कई खेलों में हिस्सा लेंगे।
इन खेलों में सबसे पहला स्वर्ण पदक कुश्ती में बजरंग पूनिया ने दिलाया था। इसके बाद विनेश फोगाट ने कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतने के साथ देश की पहली महिला पहलवान बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। एशियाई खेलों के इतिहास में भारत ने अब तक 139 गोल्ड मेडल के साथ कुल 616 पदक जीतने में सफल हुआ है। भारत की महिला खिलाड़ी राही सरनोबत ने निशानेबाज़ की 25 मी. पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। इस बार के खेलों में भारतीय दल के कई खिलाड़ियों ने नए रिकॉर्ड अपने नाम किए है।
इस बार भारतीय दल की हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। भारत ने हांगकांग की टीम को 26-0 से हराकर नया रिकॉर्ड बना दिया है। इससे पहले भारतीय टीम 1932 के ओलंपिक में अमेरिका को 24-1 के अंतर से हराया था। कल के मैच में हांगकांग को 26-0 से हराकर भारत ने अपना 86 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कल के मैच में भारतीय टीम के चार खिलाड़ियों ने हेट्रिक बनाई है। रूपेन्दर पाल, हरमन प्रीत और ललित उपाध्याय ने 4 -4 गोल और आकाशदीप ने तीन गोल करके हेट्रिक लगाई है।
Herald