क्रिकेट की दुनिया में हर रोज एक नए रिकॉर्ड सामने आते रहते हैं. मगर कुछ रिकॉर्ड थोड़ा अलग होते हैं. एक ऐसा ही रिकॉर्ड है सिर्फ आठ गेंदें खेलने के बाद बल्लेबाजी के दमपर ही मैन ऑफ़ द मैच बनना. यह रिकॉर्ड क्रिकेट के सबसे छोटे फ़ॉर्मेट टी-20 से निकला है.
8 गेंदे खेलकर बदल दिया था मैच का रुख
दरसल ये बात निदाहास ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले की है. जोकि भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेली गयी थी. भारत और बांग्लादेश फाइनल मुकाबले में भिड़े.
भारतीय टीम ने टॉस जीत कर बांग्लादेश को लक्ष्य खड़ा करने के लिए आमंत्रित किया. इसके बाद बांग्लादेश ने सब्बीर रहमान की 77 रनों की पारी की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 166 रन बनाए.

जवाब में जीत के लिए 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पहला झटका शिखर धवन के रूप में लगा. धवन महज 10 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद तीसरे नंबर पर आए सुरेश रैना बिना खाता खोले ही आउट हो गए.
लोकेश राहुल ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर एक बड़ी साझेदारी करने की कोशिश की मगर वह 24 रनों पर आउट हो गए. इसके बाद रोहित शर्मा 56 रन बनाकर आउट हुए. 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर मनीष पांडेय 28 रन बनाकर आउट हुए.
भारत को अब जीत के लिए 12 गेंदों पर 34 रनों की दरकार थी. एक तरफ विजय शंकर 15 गेंदों पर 12 बनाकर खेल रहे थे. जबकि पांडेय के आउट होने के बाद दिनेश कार्तिक नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज़ पर आए. इस स्थिति में भारत की हार नज़र आ रही थी. बांग्लादेश के फैन्स ने जश्न मानना शुरु कर दिया था.
19वां ओवर लेकर आए रूबेल हुसैन. दिनेश कार्तिक ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया. दूसरी गेंद पर भी कार्तिक ने शानदार शॉट लगाते हुए चौका जड़ा. तीसरी गेंद पर स्क्वौर लेग के उपर से कार्तिक ने एक और छक्का जड़ दिया.
महज तीन गेंदों पर कार्तिक ने 16 रन ले लिए थे. इसके बाद चौथी गेंद खाली गयी. पांचवी गेंद पर कार्तिक ने दो रन लिए. जबकि अंतिम गेंद पर एक और चौका लगाया. यानि इस ओवर में कार्तिक ने 22 रन लिए.

अब भारत को जीत के लिए 6 गेंदों पर 12 रनों की जरुरत थी. बल्लेबाजी छोर पर विजय शंकर थे. सौम्य सरकार की पहली गेंद वाइड गयी. दूसरी गेंद पर शंकर कोई रन नहीं ले पाए. दूसरी गेंद पर शंकर ने एक रन लिया.
तीसरी गेंद पर कार्तिक ने एक रन लिया. चौथी गेंद पर शंकर ने चौका लगाया और पांचवी गेंद पर वह आउट हो गए. अब भारत को जीत के लिए 1 गेंद पर 5 रनों की जरुरत थी.
स्ट्राइक पर थे दिनेश कार्तिक. सौम्य सरकार ने गेंद की कार्तिक ने फ्लैट छक्का लगा दिया और भारत को जीत मिली. इसके बाद कार्तिक मैन ऑफ़ द मैच बने. दिनेश कार्तिक ने महज 8 गेंदों पर ही 29 रन बनाए. जिसमें उन्होंने तीन छक्के और दो चौके लगाए.
The post दुनिया का एकलौता भारतीय खिलाड़ी जो मात्र 8 गेंद खेल बना मैन ऑफ द मैच, आज भी टीम इंडिया का हिस्सा appeared first on SportzWiki Hindi.