आधुनिक क्रिकेट में बल्लेबाजों का बोलबाला बढ़ गया है. मैदान पर बल्लेबाज तुरंत गेंदबाजों पर हावी होना चाहते हैं. खासकर लिमिटेड ओवर क्रिकेट का क्रेज बढ़ने के बाद से बल्लेबाज अंधाधुंध बैटिंग को तवज्जों दे रहे है.
आज कल ऐसे ऐसे रिकॉर्ड क्रिकेट में देखने को मिल रहे हैं जिसके बारे में किसी ने कल्पना तक नहीं की थी. चाहे वो 50 ओवर क्रिकेट में दोहरा शतक का हो यह भी एक ओवर में छह छक्कों का.
हालांकि हमेशा से वही बल्लेबाज टीम के लिए उपयोगी साबित होता है, जिसके अन्दर निरंतरता होती है. यानी उनके अन्दर हर मैच में उसके अन्दर बल्ले से अपना योदगान देने की क्षमता हो.
आज हम इस आर्टिकल में ऐसे ही पांच बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे जिसकी कंसीस्टेंसी देख आप भी हैरान रह जायेंगे. आज हम लागातार 6 अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे.
जावेद मियांदाद

इस मामले में पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज जावेद मियांदाद का नाम शीर्ष पर है. जावेद मियांदाद ने 1987 में लगातार 9 अर्धशतक जमाकर ये मुकाम अपने नाम किया.
इन 9 अर्धशतकों में 2 को उन्होंने शतक में भी तब्दील किया. जावेद मियांदाद लगातार अर्धशतक बनाने के मामले में अन्य बल्लेबाजों को काफी पीछे छोड़ देते हैं.
गॉर्डन ग्रीनिज

जावेद मियांदाद से पहले वनडे क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज गॉर्डन ग्रीनिज के नाम था. उन्होंने लगातार 6 अर्धशतक बनाने का अनूठा रिकॉर्ड बनाया था.
एंड्रयू जोंस

किवी टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एंड्रयू जोंस भी इस लिस्ट में हैं. जोन्स भी लगातार 6 अर्धशतक के साथ संयुक्त रूप से ग्रीनिज के साथ खड़े हैं. एंड्रयू जोंस ने भारत के खिलाफ 1 औप पाकिस्तान के खिलाफ 5 अर्धशतक बनाकर ये मुकाम हासिल किया था.
मार्क वॉ

अपने समय के धाकड़ बल्लेबाज रहे मार्क वॉ जिन्होनें कंगारू टीम को कई मैच खुद के बल पर जिताए. ये भी इसी कतार में खड़े हैं. मार्क वॉ ने भी वनडे क्रिकेट में लगातार 6 अर्धशतक जमाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं. मार्क वॉ ने 1999 इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ 3-3 अर्धशतक जमाकर ये मुकाम हासिल किया.
मोहम्मद युसूफ

पाकिस्तान क्रिकेट का एक और दिग्गज बल्लेबाज इस लिस्ट में है. अपने समय में यह बल्लेबाज पाकिस्तानी टीम के मध्यक्रम के रीढ़ की हड्डी माना जाता था. युसूफ ने भी वनडे क्रिकेट में लगातार 6 अर्धशतक लगाया है.
The post दुनिया का एकलौता बल्लेबाज जिसने लगातार 9 मैचो में लगाया अर्द्धशतक appeared first on SportzWiki Hindi.