जकार्ता| भारतीय कुराश खिलाड़ी दानिश शर्मा को 18वें एशियाई खेलों में 12वें दिन गुरुवार को पुरुषों की 90 किलोग्राम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। कुवैत के मिसरी हुसैन ने एक ही दिन में तीन-तीन मैच खेल रहे दानिश को 10-0 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में हुसैन का सामना उज्बेकिस्तान के शेरमुखम्मद जांद्रीव से होगा।

पुरुषों की ही 90 किलोग्राम स्पर्धा के अंतिम-16 में भारतीय कुराश खिलाड़ी दिवेश को उज्बेकिस्तान के इमामोव याखोव 0-10 से पराजय झेलनी पड़ी।
The post एशियाई खेल (कुराश) : 90 किग्रा के क्वार्टर फाइनल में दानिश को मिली हार appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.