Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : 94.5 ओवर में जसप्रीत बुमराह हुए क्लीन बोल्ड, तो विराट ने ड्रेसिंग रूम से दी अजीबोगरीब रिएक्शन

भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच चल रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम अपनी पहली पारी में मात्र 289 रन पर आउट हो गई है.

भारतीय टीम की पारी का आखिरी विकेट जसप्रीत बुमराह के रूप में गिरा है. भारतीय टीम की पारी का आखिरी विकेट गिरते ही भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की प्रतिक्रिया देखने लायक थी.

बुमराह के आउट होते ही विराट की देखने लायक थी प्रतिक्रिया

बता दें, कि जसप्रीत बुमराह के आउट होते ही भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की प्रतिक्रिया देखने लायक थी. दरअसल, भारतीय टीम की पारी का 95वां ओवर जेम्स एंडरसन लेकर आ रहे थे.

जेम्स एंडरसन के इस ओवर की पांचवी गेंद पर जसप्रीत बुमराह स्ट्राइक पर थे. जेम्स एंडरसन की इस गेंद पर जसप्रीत बुमराह बोल्ड हो गये. बुमराह के बोल्ड होने के साथ ही भारतीय टीम की पारी भी समाप्त हो गई थी.

बुमराह जैसे ही आउट हुए वैसे ही विराट ने अपने मुंह को पीछे की तरफ निराशा से मोड़ लिया. इसके बाद विराट के चेहरे पर एक मुसकान तो थी, लेकिन उनकी इस मुस्कान में भारत की पारी का अच्छी शुरूआत के बावजूद जल्दी आउट होना था.

बता दें, कि विराट ने भारतीय टीम के लिए एक शानदार 97 रन की पारी खेली थी, लेकिन उनके आउट होते ही भारतीय टीम पूरी तरह लड़खड़ा गई और मात्र 289 रन पर ही आउट हो गई.

यहाँ क्लिक कर देखे बुमराह के आउट पर विराट की प्रतिक्रिया 

 

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे जसप्रीत बुमराह के आउट होने पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली निराश हुए, हालाँकि इस निराशा में उनके चेहरे पर एक अजीब सी मुस्कान थी. फिलहाल लंच तक इंग्लैंड की टीम ने बिना विकेट खोये 46 रन बना लिए है. एलिस्टर कुक 21 रन व किटन जेनिंग्स 20 रन बनाकर खेल रहे है.

The post वीडियो : 94.5 ओवर में जसप्रीत बुमराह हुए क्लीन बोल्ड, तो विराट ने ड्रेसिंग रूम से दी अजीबोगरीब रिएक्शन appeared first on SportzWiki Hindi.