Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशियन गेम्स में तीरंदाज़ों ने दिलाया भारत को 9वां स्वर्ण पदक 

स्पोर्ट्स डेस्क। जकार्ता में खेले जा रहे हैं एशियन गेम्स 2018 के 10वां दिन भारत के खाते में 9वां स्वर्ण पदक आ गया है। 10वें दिन भारत ने एक रजत और एक स्वर्ण पदक जीता है। आज भारत को एक और स्वर्ण पदक मिल सकता था लेकिन बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधु, जापानी खिलाड़ी यामागुची से हार गई और उन्हें रजत पदक मिला है। लेकिन भारत की पुरुष तीरंदाज़ी टीम ने कोरिया को फाइनल में हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम करने से सफल हुए है। अभिषेक वर्मा, रजत चौहान और अमन सैनी समेत भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम ने कोरिया को हराया है। इन खेलों में भारत ने अब तक 43 पदक जीत चुका है।

भारत ने 18वें एशियाई खेलों में 9 स्वर्ण, 14 रजत और 20 कांस्य पदकों के साथ कुल 43 पदक जीत लिए है। लेकिन 18वें एशियाई खेलों में हर बार की तरह इस बार भी चीन ने सबसे ज्यादा स्वर्ण पद के साथ पदक तालिका में पहले स्थान पर कायम है। इस पदक तालिका में दूसरे स्थान पर जापान है तो कोरिया तीसरे स्थान पर है। इस बार के एशियाई खेलों में भारतीय दल सबसे बड़ा दल बनकर इस में भाग ले रहा है। तीरंदाजी, ऐथलेटिक्स, बैडमिंटन, जिम्नैस्टिक, गोल्ड, हैंडबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, कर्राटे और कुराश जैसे खेलों मे भाग ले रहे हैं। एशियाई खेलों के इतिहास में भारत ने अब तक 139 गोल्ड मेडल के साथ कुल 616 पदक जीतने में सफल हुआ है।

विनेश फोगाट ने महिला कुश्ती के 50 किग्रा स्पर्धा में जापान की युकी इरी को 6-2 से हराकर गोल्ड पदक अपने नाम किया है। विनेश एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले देश की पहली महिला पहलवान बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। एशियाई खेलों के पहले दिन 65 किलो फ्रीस्टाइल कुश्ती में बजरंग पूनिया ने भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाकार खाता खोला था। इस बार के खेलों में भारतीय दल ने अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है।



Herald