लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: एशियन गेम्स में भारत को लगातार जीत हासिल हो रही है. भले ही सिल्वर मेडल हो पर अब तक भारत ने कई मेडल्स अपने नाम कर लिया है. इस जीत को हासिल करने में भारत की बेटियों ने भी खूब योगदान किया है. जी हां, हम बात कर रहे हैं झारखंड कि बेटी मधुमिता की. जिसने भारत को भले ही गोल्ड नहीं दिलाई हो लेकिन सिल्वर मेडल दिलाकर अपने देश का नाम रोशन किया है.
महिला कंपाउंड आर्चरी के फाइनल मैच में भारतीय खिलाड़ी वर्ल्ड चैंपियन साउथ कोरिया से हार गए. भारतीय टीम आखिर पलों में लड़खड़ा गई और 231-228 से हार गई. भारत को आखिरी शॉट में 10s की जरूरत थी, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई.

हालांकि मधुमिता की परफॉर्मेंस से खुश होकर झारखंड सरकार ने उसे 10 लाख की प्रोत्साहन राशि देने का फैसला लिया है. झारखंड सीएम रघुवर दास ने कहा है कि ‘झारखण्ड की बेटी मधुमिता को हार्दिक बधाई. एशियाई खेल 2018 में तीरंदाजी की महिला कंपाउंड टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतकर आपने राज्य के युवाओं के लिए मिसाल पेश की है. आपकी इस उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है.’ दास ने कहा कि दुनिया भर में भारत का, तिरंगे का गौरव बढ़ाने के लिए झारखण्ड सरकार राज्य की बेटी मधुमिता को 10 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देगी.
अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कहा कि आप झारखण्ड की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा बन गईं हैं. खूब मेहनत करें, राज्य का, देश का नाम रोशन करें. जकार्ता में भारतीय महिला तीरंदाजी टीम कंपाउंड टीम प्रतियोगिता में फाइनल में दक्षिण कोरिया से हार गई जिससे उसे रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा.
यह भी पढ़ें: 20 साल के नीरज चोपड़ा ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, India को दिलाया गोल्ड
The post Asian Games: ‘सिल्वर’ जीत मधुमिता ने बढ़ाया झारखंड का मान, सरकार देगी 10 लाख रुपए appeared first on Live Cities.