लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: भारत के 16 वर्षीय निशानेबाज सौरभ चौधरी ने मंगलवार को इतिहास रच दिया. सौरभ ने 10 मीटर एयर राइफल पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता. इसी स्पर्धा में हरियाणा के 29 वर्षीय अभिषेक वर्मा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता. भारत ने मौजूदा एशियाई खेलों में शूटिंग स्पर्धा से पहला गोल्ड मेडल जीता. चौधरी का अंतिम-2 में मुकाबला जापान के मत्सुडा से था.
बता दें कि जापानी निशानेबाज का दो में से पहला शॉट 8.9 पर जाकर लगा, जिससे भारतीय निशानेबाज को लाभ मिला. सौरभ ने इस मौके को जाने नहीं दिया और दोनों हाथों से लपकते हुए देश को खुशियां दी. भारत के दो निशानेबाजों ने पहली बार मौजूदा एशियाई खेलों में एक ही स्पर्धा में एकसाथ खेलते हुए दो पदक जीते.

16 वर्षीय चौधरी ने फाइनल में 240.7 का स्कोर किया और शीर्ष पर रहते हुए गोल्ड मेडल जीता. जापान के मत्सुदा टोमोयुकी को सिल्वर मेडल मिला. मत्सुदा का फाइनल स्कोर 239.7 रहा. भारत के अभिषेक वर्मा 219.3 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे और उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता. चीन के वु जियाउ चौथे जबकि कोरिया को ओलंपिक में कई पदक दिलाने वाले जिन जोंगोह पांचवें स्थान पर रहे.
बता दें कि भारतीय निशानेबाजों ने मौजूदा एशियाई खेलों में काफी प्रभावित किया और यह सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा, जब 16 साल के अभिषेक चौधरी और भारत की तरफ से डेब्यू करने वाले अभिषक वर्मा ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश किया.
यह भी पढ़ें : केरल में बाढ़: क्रिकेटर संजू सैमसन ने दान किए 15 लाख, लोगों से मदद की अपील
The post ASIAN GAMES में भारत को तीसरा गोल्ड, 16 वर्षीय शूटर सौरभ ने दिलाया पदक appeared first on Live Cities.