Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ASIAN GAMES 2018: भारत का खाता खुला, 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम ने जीता कांस्य

जकार्ता: इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियाई खेलों के पहले दिन भारत का खाता खुल गया है। 10 मीटर एयर रायफल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत की अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार ने कांस्य पदक जीता है। इस जोड़ी ने स्पर्धा के फाइनल में 429.9 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।

10 मीटर एयर रायफल मिक्स्ड में ताइवान की जोड़ी ने 494.1 अंक हासिल करते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं इलिमिनेशन की कगार पर बैठी चीन ने शानदार वापसी करते हुए 492.5 अंक हासिल कर रजत पदक पर कब्जा जमाया।

भारतीय टीम ने इस स्पर्धा के क्वालिफिकेशन दौर में दूसरा स्थान हासिल किया। भारतीय टीम को 835.3 अंक हासिल हुए। इस सूची में शीर्ष-5 टीमों ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। पहले स्थान पर दक्षिण कोरिया ने 836.7 अंकों के साथ कब्जा जमाया।

The post ASIAN GAMES 2018: भारत का खाता खुला, 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम ने जीता कांस्य appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.