Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Asian Games 2018: 12वें दिन इन खेलों में उतरेंगे भारतीय ऐथलीट

नई दिल्ली 
एशियन गेम्स-2018 में बुधवार को भारत के खाते में कुल 4 मेडल आए। हेप्टाऐथलीट स्वप्ना बर्मन ने अपने जज्बे का बेजोड़ नमूना पेश करके स्वर्ण पदक जीता, त्रिकूद के ऐथलीट अरपिंदर सिंह ने अपेक्षानुरूप प्रदर्शन करके सोने का तमगा हासिल किया। दूसरी ओर, फर्राटा धाविका दुती चंद ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने 200 मीटर में सिल्वर मेडल हासिल किया। राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अचंत शरत कमल और मनिका बत्रा ने मिश्रित युगल स्पर्धा में ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।  

ऐथलेटिक्स… 
पुरुष 50 किमी पैदल चाल: संदीप कुमार 
महिला चक्का फेंक: कुमारी संदीप, सीमा पूनिया 
महिला 1500 मीटर: चित्रा उन्नीकृष्णन पालाकीज, मोनिका चौधरी 
पुरुष 1500 मीटर: जिनसन जॉनसन, मंजीत सिंह 
पुरुष 5000 मीटर: लक्ष्मणन गोविंदन 
महिला चार गुणा 400 मीटर रिले 
पुरुष चार गुणा 400 मीटर रिले 

ब्रिज 

कैनो/कयाक
स्प्रिंट कयाक फोर (के4) 500 मीटर पुरुष फाइनल 
कयाक सिंगल (के1) 500 मीटर महिला फाइनल 
कयाक डबल (के2) 1000 मीटर 
पुरुष कैनो डबल (सी2) 1000 मीटर पुरुष 

 
साइकलिंग 
पुरुष ओमनियम – मंजीत सिंह 
महिला स्प्रिंट क्वॉलिफिकेशन – अलीना रेजी, देबराह 
महिला 3000 मीटर व्यक्तिगत परसूट – चौबा देवी इलांगबाम 

घुड़सवारी 
जंपिग व्यक्तिगत फाइनल: काएवान केविच सेतलवाड, जहान केविच सेतलवाड 

हॉकी 
पुरुष सेमीफाइनल: भारत vs मलेशिया 

जूडो 
पुरुष 81 किग्रा एलिमिनेशन दौर: हरदीप सिंह बरार 
महिला 70 किग्रा एलिमिनेशन दौर राउंड 16: गरिमा चौधरी 

कुराश 
महिला 78 किग्रा: ज्योति टोकस 
पुरुष 90 किग्रा राउंड 32: दानिश शर्मा 
महिला 78 किग्रा राउंड 16: अमीशा 
टोकस पुरुष 90 किग्रा: दिवेश 

सेपकटकरा 
महिला चौकड़ी शुरुआती ग्रुप बी: भारत vs थाइलैंड 

स्क्वैश 
महिला टीम- भारतvs हॉन्ग कॉन्ग 

टेबल टेनिस
महिला एकल राउंड 32: मौमा दास vs सुजु चेन, मनिका बत्रा vs नाथाना कोमवोंग 
पुरुष एकल राउंड 32: अचंता शरत कमल, जी साथियान 

वॉलीबॉल 
पुरुष क्वॉलिफिकेशन 11-12वें स्थान का मैच: भारत vs म्यांमार