इंटरनेट डेस्क। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और पालेमबांग में चल रहे 18वें एशियाई खेलों में भारत ने अब 4 स्वर्ण, 4 रजत और 10 कास्य पदक जीते है। भारत के नौकायान खिलाड़ी दत्तू भोकनाल ने गुरूवार को संपन्न हुई पुरूषों की एकल स्कल्स फाइनल नौकायान प्रतियोगिता में छठे स्थान पर रहे।
इन भारतीयों ने जीते वनडे में सबसे ज्यादा मैन आॅफ द मैच, टॉप में ये दिग्गज
भारत का ये नौकायान खिलाड़ी रेपचेज की सहायता से नौकायन प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचा था। भारत के खिलाड़ी इस नौकायान प्रतियोगिता में पांच पदकों की दौड़ में शामिल थे। पुरूषों की डबल स्कल्स नौकायान प्रतियोगिता में भारत चौथे स्थान पर रहा।
भारत के दत्तू भोकनाल ने शुरुआती समय में 2000 मीटर की नौकायान दौड़ में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाएं। भारत का ये नौकायान खिलाड़ी शुरूआती 500 मीटर के दौरान दूसरे स्थान पर थे। उन्होंने स्वर्ण पदक विजेता लियांग झांग के 1:47.76 के समय के मुकाबले 1:48.63 मिनट में शुरुआती 500 मीटर तय किए।
युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और हनुमा विहारी भारतीय टेस्ट टीम में शामिल, विजय और कुलदीप बाहर
फाइनल मुकाबले में दत्तू भोकनाल रेस के मध्य में तीसरी पोजिशन पर खिसक गए। इसके बाद स्थिति पूरी तरह से बदल गयी और अगले 500 मीटर के दौरान दत्तू छठे नंबर पर खिसक गए। वर्ष 2010 के ग्वांगझू एशियाई खेलों में सेना के बजरंग लाल ठक्कर ने पुरुषों की एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।
ये हैं वो दिग्गज क्रिकेटर्स जो मैदान में नजर आ चुके है कमेंट्री करते हुए, चौंक जाओंगे नाम जानकर
वर्ष 2014 में इंचियोन एशियाई खेलों में पुरुषों की एकल स्पर्धा में स्वर्ण सिंह ने कांस्य पदक जीता था। जकार्ता में चल रहे 18वें एशियाई खेलों में अंक तालिका में चीन सबसे ज्यादा पदक जीतकर टॉप में विराजमान है। चीन ने अब तक 55 स्वर्ण पदक जीतने में कामयाबी हासिल की है।