Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Asian Games 2018: सिंधू, सायना महिला एकल के क्वार्टरफाइनल में

जकार्ता
 भारत की ओलंपिक पदक विजेता शटलर पीवी सिंधू और सायना नेहवाल ने शनिवार को यहां अपनी विजयी लय कायम रखते हुए 18वें एशियाई खेलों की बैडमिंटन स्पर्धा के महिला एकल क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया। तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधू ने महिला एकल के राउंड-16 मुकाबले में इंडोनेशिया की मरिस्का ग्रेगोरिया तुनजुंग को 34 मिनट तक चले मुकाबले में 21-12, 21-15 से लगातार गेमों में पराजित किया। 

इससे पहले विश्व में 10वीं रैंकिंग की सायना ने भी मेजबान देश की फित्रानी फित्रानी को 2-0 से हराया। उन्होंने फित्रानी को 31 मिनट में लगातार गेमों में 21-6, 21-14 से आसानी से पराजित किया। सिंधू के खिलाफ तुनजुंग ने चुनौती पेश करने की कोशिश की लेकिन वह कोर्ट पर काफी संघर्ष करती दिखीं और कई बार फिसल गयीं। सिंधू ने दूसरे गेम का मैच प्वांइट जीता और कुल 25 सर्विस अंक जुटाए। ओलंपिक रजत विजेता सिंधू ने मैच में शुरूआत से बढ़त बनाकर खेला और क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।  

सायना ने इंडोनेशियाई खिलाड़ी के खिलाफ पहले गेम में एक गेम अंक और दूसरे गेम में एक मैच अंक जीता। उन्होंने सर्विस पर कुल 26 अंक जुटाए। पुरूष युगल में हालांकि सात्विकसेराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की चुनौती राउंड-16 मुकाबले में कोरिया के खिलाफ 1-2 की हार के साथ समाप्त हो गयी। युवा भारतीय जोड़ी ने सोलगियू चोल तथा मिनयुक कांग की कोरियाई जोड़ी के खिलाफ तीन गेमों तक संघर्ष किया लेकिन दूसरे गेम में बराबरी के बावजूद वह 21-17, 19-21, 21-17 से 58 मिनट में मैच हार गए।