स्पोर्ट्स डेस्क।18वें एशियाई खेलों के छठे दिन भारत ने कुल 25 मेडल जीतकर पदक तालिका में 8वें स्थान पर कायम है। भारत ने 18वें एशियाई खेलों में छह स्वर्ण, पांच रजत और 14 कांस्य पदक के साथ भारत ने अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है। लेकिन 18वें एशियाई खेलों में हर बार की तरह इस बार भी चीन ने 66 स्वर्ण पद के साथ कुल 139 पदक जीतकर अंक तालिका में पहले स्थान पर कायम है। इस पदक तालिका में दूसरे स्थान पर जापान है तो कोरिया 77 पदक जीतकर तीसरे स्थान पर है।
लेकिन आज सातवें दिन भारतीय खिलाड़ियों के पास ज्यादा पदक जीतने का अच्छा मौका होगा। आज भारत के पास एथलेटिक्स, तीरंदाजी,बैडमिंटन, हॉकी,मुक्केबाजी, वेटलिफ्टिंग ,शूटिंग,स्क्वैश और हैंडबॉल में पदक जीतने का मौका होगा। टेनिस मेंस डबल्स में भारत के रोहन बोपन्ना और दिविज शरण ने भारत को 18वें एशियन गेम्स का छठा स्वर्ण पदक दिलाया है। इस बार के एशियाई खेलों में भारतीय दल सबसे बड़ा दल बनकर इस में भाग ले रहा है। इस बार के एशियाई खेलों में भारत की तरफ से लगभग 572 खिलाड़ी है जिसमें 312 पुरुष और 260 महिलाएं है। इस बार भारतीय खिलाड़ी लगभग 36 खेलों में भाग ले रहे हैं।
तीरंदाजी, ऐथलेटिक्स, बैडमिंटन, जिम्नैस्टिक, गोल्ड, हैंडबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, कर्राटे और कुराश जैसे खेलों मे भाग ले रहे हैं। अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल तो दीपक कुमार ने सिल्वर मेडल और लक्ष्य ने सिल्वर मेडल जीता है। एशियाई खेलों के इतिहास में भारत ने अब तक 139 गोल्ड मेडल के साथ कुल 616 पदक जीतने में सफल हुआ है। विनेश फोगाट ने महिला कुश्ती के 50 किग्रा स्पर्धा में जापान की युकी इरी को 6-2 से हराकर गोल्ड पदक अपने नाम किया है। विनेश एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले देश की पहली महिला पहलवान बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। 18वें एशियाई खेलों के पहले दिन 65 किलो फ्रीस्टाइल कुश्ती में बजरंग पूनिया ने भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया था।
Herald