Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Asian Games : 8वें दिन घुड़सवारी में भारत को मिले दो सिल्वर मेडल

जकार्ता, पालेमबांग
18वें एशियाई खेलों के आठवें दिन भी भारत को ट्रैक एंड फील्ड से मेडल की उम्मीदें रहेंगी. पुरुषों की लंबी कूद के फाइनल श्रीशंकर पर नजरें होंगी. 400 मीटर रेस में हिमा दास और निर्मला पदक पाने के लिए दौड़ लगाएंगी. मोहम्मद अनस 400 मीटर स्पर्धा के फाइनल में उतरेंगे. इसके अलवा दुती चंद 100 मीटर रेस के फाइनल में पहुंचे के लिए कोशिश करेंगी.

18वें एशियाई खेलों में अब तक भारत के कुल पदकों की संख्या 31 है. 7 गोल्ड, 7 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज मेडल के साथ वह पदक तालिका में 9वें स्थान पर है.

जुआना मुर्मू और अनु राघवन ने 400 मीटर हर्डल रेस के लिए क्वालिफाई कर लिया है. अनु ने 56.77 का समय निकाला. जबकि जुआना अच्छी टाइमिंग के हिसाब से क्वालिफाइ करने में कामयाब रहीं. उन्होंने 59.93 का समय निकाला.

भारतीय महिलाओं और पुरुषों ने अपनी लय को बरकरार रखते हुए कनोए टीबीआर 500 मीटर स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश किया है. भारतीय महिला टीम ने इस स्पर्धा के फाइनल-बी वर्ग में जगह बनाई है. पुरुष टीम ने भी फाइनल-बी में प्रवेश किया है.

भारतीय पुरुष तीरंदाजों ने कंपाउंड टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. भारत ने प्री-क्वार्टर फाइनल में कतर की टीम को मात दी. भारत ने कतर को अंतिम-16 दौर के मैच में 227-213 के स्कोर से हराकर यह मुकाबला जीता. भारतीय टीम इस इवेंट में पिछली बार की गोल्ड मेडलिस्ट है. रजत चौहन, अभिषेक वर्मा टीम का हिस्सा थे.

टेबल टेनिस में महिला टीम स्पर्धा की विजयी शुरुआत की. महिला टेबल टेनिस टीम ने कतर को पूल-ए में 3-0 से हराया. भारतीय टीम का सामना अगले मैच में रविवार को ही चीन से होगा और इसके बाद वह ईरान से भिड़ेगी.

भारतीय पुरुष हैंडबॉल टीम को चीनी ताइपे की टीम से हार का सामना करना पड़ा. खराब डिफेंस के कारण भारतीय टीम इस मैच में चीनी ताइपे से 31-35 से हार गई. भारतीय टीम का अगला मुकाबला अब 29 अगस्त को अंतिम ग्रुप मैच में इंडोनेशिया से होगा.