Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ASIAN GAMES: अंकिता रैना ने टेनिस में भारत को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: एशियन गेम्स में भारत ने कमाल कर दिखाया है. लगातार गोल्ड जीतने का सिलसिला अब तक थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी का एक जीता जागता उदाहरण दिया है भारत की महिला टेनिस प्लेयर अंकिता रैना ने. जिन्होंने अपने बेहतर प्रदर्शन से चीन की शुआई जैंग को मात दी. जिसके बाद उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा. इसके साथ ही अंकिता एशियाई खेलों की महिला एकल स्पर्धा में पदक जीतने वाली सिर्फ दूसरी भारतीय बनीं.

अंकिता को मिला ब्रॉन्ज मेडल

25 साल की अंकिता ने चीनी खिलाड़ी के सामने जबरदस्त प्रदर्शन किया. लेकिन दो घंटे से अधिक चले मुकाबले में 4-6, 6-7 (6) से हार का सामना करना पड़ा. इस सेमीफाइनल मुकाबले में अंकिता ने शानदार शुरुआत की.

पहले सेट में वो अपनी प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी पर लीड ले रही थीं, लेकिन इस बीच वह चोटिल हो गईं और उन्होंने चोट से उबरने के लिए ब्रेक लिया. फीजियो और डॉक्टरी जांच के बाद अंकिता एक बार फिर कोर्ट पर उतरीं, लेकिन वह अपनी लय कायम नहीं रख पाई. पहले सेट में वह 4-6 से हार गईं.

संघर्ष करने बाद हारीं अंकिता

इसके बाद दूसरे सेट में उन्होंने कड़ा संघर्ष जरूर किया. लेकिन आखिरी में 6-7 से हारकर उन्हें खेल का दूसरा सेट और मैच दोनों गंवाना पड़ा. इस तरह 18वें एशियाई खेलों में उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा. इससे पहले बुधवार को उन्होंने हांग कांग की इउडिस वॉन्ग चॉन्ग को 6-4, 6-1 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाकर अपना यह मेडल पक्का कर लिया था.

यह भी पढ़ें: हॉकी में भारत की ऐतिहासिक जीत, दनादन अंदाज में हांगकांग को 26-0 से धो डाला

The post ASIAN GAMES: अंकिता रैना ने टेनिस में भारत को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल appeared first on Live Cities.