Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Asian Games: आज एथलीट हिमा दास और दुती चंद पर होंगी नजरें

नई दिल्ली         
18वें एशियाई खेलों के सातवें दिन भारतीय खिलाड़ी पदक के लिए अपनी दावेदारी पेश करने उतरेंगे. आज से एथलेटिक्स के इवेंट शुरू हो रहे हैं. दुती चंद 100 मीटर रेस के लिए एक्शन में होंगी. इसके अलावा हिमा दास और निर्मला शेरोन 400 मीटर रेस में अपना दावा पेश करेंगी. बैडमिंटन के महिला सिंगल्स मुकाबलों में साइना नेहवाल और पीवी सिंधु दूसरे राउंड में कोर्ट पर होंगी. वेटलिफ्टिंग में विकास ठाकुर 94 किलोग्राम भारवर्ग में अपना दम दिखाएंगे.

18वें एशियाई खेलों में अब तक भारत के कुल पदकों की संख्या 25 है. 6 गोल्ड, 5 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज मेडल के साथ वह पदक तालिका में 8वें स्थान पर है.
 

इस प्रकार हैं आज के कार्यक्रम

एथलेटिक्स:

पुरुष ऊंची कूद क्वालिफिकेशन : बी चेतन

पुरुष 400 मीट क्वालिफिकेशन : मोहम्मद अनस याहिया, राजीव अरोकिया

महिला हैमर थ्रो फाइनल : सरिता सिंह

पुरुष लंबी कूद क्वालिफिकेशन : एम श्रीशंकर

महिला 100 मी क्वालिफिकेशन : दुती चंद

पुरुष शॉटपुट फाइनल : तजिंदरपाल सिंह तूर

महिला 10,000 मीटर फाइनल : सूरिया लोंगानाथन, संजीवनी बाबूराव जाधव

महिला 400 मीट क्वालिफिफकेशन : हिमा दास, निर्मला शेरॉन

पुरुष 400 मीटर सेमीफाइनल

तीरंदाजी :

रिकर्व महिला टीम 1/8 एलिमिनेशन : भारत बनाम मंगोलिया

रिकर्व पुरुष टीम 1/8 एलिमिनेशन : भारत बनाम वियतनाम

बैडमिंटन :

महिला युगल क्वार्टरफाइनल : अश्विनी पोनप्पा/एन सिक्की रेड्डी बाम चेन किंगचेन/जिया यिफान

महिला एकल राउंड 16 : साइना नेहवाल बनाम फितरियानी, पीवी सिंधू बनाम तुनजुंग ग्रेगोरिया मारिस्का

पुरुष युगल राउंड16 : सत्विसाईराज रैंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी बनाम चोल सोलग्यू/कांग मिनहुक, मनु अत्री/बी सुमित रेड्डी बनाम लि जुनहुई/लियू युचेन

मुक्केबाजी :

महिला लाइटवेट 60 किग्रा राउंड 32 : पवित्रा बनाम रुखसाना परवीन

बॉलिंग :

पुरुष टीम ऑफ सिक्स फस्ट ब्लॉक

पुरुष टीम ऑफ सिक्स सेकेंड ब्लॉक (फाइनल)

कैनो/कयाक स्प्रिंट :

कैनो टीबीआर 200 मी पुरुष हीट्स

कैनो टीबीआर 200 मी महिला हीट्स

कैनो टीबीआर 200 मी महिला फाइनल

कैनो टीबीआर 200 मी पुरुष फाइनल

गोल्फ :

महिला व्यक्तिगत राउंड 3 : दीक्षा डागर, रिद्धिमा दिलावरी, सिफत सागू

पुरुष व्यक्तिगत राउंड 3 : आदिल बेदी, मोहन हरि सिंह, रेहान थामस जान, नावीद क्षितिज कौल

पुरुष टीम स्पर्धा :

हैंडबॉल :

महिला क्वालिफिकेशन नौ से 10वें स्थान का मैच : भारत बनाम मलेशिया

हॉकी :

महिला टूर्नामेंट : भारत बनाम दक्षिण कोरिया

सेपकटकरा :

पुरुष रेगू ग्रुप बी : भारत बनाम दक्षिण कोरिया

निशानेबाजी :

महिला स्कीट क्वालिफिकेशन पहला दिन : रश्मि राठौड़, गनेमत सेखॉन

पुरुष स्कीट क्वालिफिकेशन पहला दिन : वीर सिंह, अंगद बाजवा, शीराज शेख

पुरुष 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल क्वालिफिकेशन दूसरा चरण : शिवम शुक्ला, अनीष

पुरुष 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल फाइनल

स्पोर्ट क्लाइम्बिंग

पुरुष कम्बाइंड लीड क्वालिफिकेशन : एम चिंगखेंगानबा, भरत स्टीफन परेरा कामत

महिला कम्बाइंड लीड क्वालिफिकेशन : श्रेया संजय नानकर

स्क्वैश :

महिला एकल सेमीफाइनल : दीपिका पल्लीकल कार्तिक बनाम निकोल डेविड, जोशना चिनप्पा बनाम एस सुब्रमण्यम

पुरुष एकल सेमीफाइनल : सौरव घोषाल बनाम एयू चुन मिंग

वॉलीबॉल :

पुरुष टूर्नामेंट शुरुआती दौर : भारत बनाम मालदीव

महिला टूर्नामेंट शुरुआती दौर : भारत बनाम ताइपे

भारोत्तोलन :

पुरुष 94 किग्रा : विकास ठाकुर

पाल नौकायान :

49ईआर पुरुष रेस 3 : वरूण अशोक ठक्कर, गणपति केलापांडा चेंगाप्पा

49ईआर एफएक्स महिला रेस 3 : गौतम वर्षा, शरवेगार श्वेता

लेजर रेडियल रेस 3 : नेत्रा कुमानन

ओपन लेजर 4.7 रेस 3 : गोविंग बैरागी, हर्षिता तोमर.