Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUS vs IND: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, इन 15 खिलाड़ियों को मिली जगह

एक तरफ जहां 22 अगस्त बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम दो टेस्ट मैच के लिए भारत की सीनियर टीम का ऐलान हो गया है. वही दूसरी तरफ बुधवार को ही बीसीसीआई के चयनकर्ताओं ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ चार दिन के दो टेस्ट मैचों के लिए भारत ए टीम का भी चयन कर दिया है.

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ इंडिया ए खेलेगी 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 

2 सितंबर से 11 सितंबर के बीच भारत की ए टीम को ऑस्ट्रेलिया की ए टीम के खिलाफ चार दिन के दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. इस सीरीज का पहला मैच 2 सितंबर से 5 सितंबर के बीच विशाखापट्टनम के मैदान पर खेला जायेगा. वही इस चार दिन के टेस्ट मैचों का दूसरा व अंतिम मैच 8 सितंबर से 11 सितंबर के बीच विशाखापट्टनम के मैदान पर ही खेला जायेगा.

भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में 

बता दें, कि जिस तरह इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत की सीनियर टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है. उसी तरह ऑस्ट्रेलिया ए टीम के खिलाफ होने वाले दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय ए टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी.

श्रेयस अय्यर को भारत की सीनियर टीम से तो एक भी टेस्ट मैच खेलने का मौका नहीं मिला है, लेकिन उन्होंने भारत की सीनियर टीम से कुछ वनडे और टी-20 मैच जरुर खेले है.

इस प्रकार है इंडिया ए की 15 सदस्यी टीम 

श्रेयस अय्यर (कप्तान), मयंक अग्रवाल, आर समर्थ,अभिमन्यु ईश्वरन, अंकित बावने, शुभमन गिल, केएस भारत (विकेटकीपर), शाहबाज नदीम, कुलदीप यादव, के गोथम, रजनीश गुरबानी, नवदीप सैनी, अंकित राजपूत, मोहम्मद सिराज

इस प्रकार है अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए चुनी गई है भारतीय टीम 

विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, अजिंक्य रहाणे, करुण नायर, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, रविन्द्र जडेजा, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर

The post AUS vs IND: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, इन 15 खिलाड़ियों को मिली जगह appeared first on SportzWiki Hindi.