Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

BCCI ने मैनचेस्टर में कराई ऋद्धिमान साहा के कंधे की सर्जरी

मैनचेस्टर

भारतीय विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा की कंधे की सर्जरी मैनचेस्टर में बीसीसीआई चिकित्सीय टीम की देखरेख में कराई गई.

बीसीसीआई ने साहा की फोटो अपने ट्विटर हैंडल पर लगाकर कहा, ‘ऋद्धिमान के तेजी से उबरने की कामना करते हैं. मैनचेस्टर में बीसीसीआई की चिकित्सीय टीम की देखरेख में कंधे की सर्जरी कराई गई.’

उन अटकलों के बाद साहा की सर्जरी कराई गई, जिसमें कहा गया था कि राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम के सही नहीं होने से इस टेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज के कंधे में समस्या बढ़ गई थी.

उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ चल रही मौजूदा टेस्ट सीरीज में नहीं चुना गया था, लेकिन बोर्ड ने उनकी फिटनेस समस्या का खुलासा नहीं किया था.