स्पोर्टस डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और बंगाल के शेर कहलाने वाले पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली को BCCI द्वारा नई जिम्मेदारियां दी जाने की संभावनाएं काफी बढ गई हैं। दरअसल खबरों से मिली जानकारी के अनुसार अब भारतीय टीम के पूर्व कैप्टन सौरव गांगुली टीम इंडिया के आगामी सर्वेसर्वा के रूप में नियुक्त किया जा सकता हैं और वे बीसीसीआई के अध्यक्ष बन सकते हैं। अब तक मिली जानकारियों के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस आरएम लोढ़ा कमेटी कुछेक सिफारिशों को अलग कर दिया हैं और बीसीसीआई के अगले अध्यक्ष चुने जाने को लेकर संविधान के मसौदे पर अपनी मुहर लगा दी हैं।
गौरतलब हैं कि क्रिकेट बोर्ड में पिछले दिनो से अनेक विवाद उठते दिखाई दे रहें हैं और इन्ही विवादों के चलते बीसीसीआई जल्द से जल्द नया अध्यक्ष नियुक्त करना चाहती हैं और अब बीसीसीआई ऐसे इंसान की जरूरत हैं कि वो इंसान मैनेजमेंट को अच्छी तरह संभाल सकें और उसकी छवि बेहतर हों। नये संविधान के अनुसार कूलिंग ऑफ पीरियड लागू किया गया हैं और इसकी शर्तो या नियमों के अनुसार पूर्व प्रशासक बोर्ड अध्यक्ष इस पद पर अब आवेदन नही कर सकते हैं। अगर इन नियमों के अनुसार बोर्ड अध्यक्ष चुना जायेगा तो सौरव गांगूली का नाम इसमें सबसे ऊपर हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सौरव गांगुली इस समय बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहें हैं। इसके अलावा सौरव गांगुली बीसीसीआई की क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी, टेक्निकल कमेटी एवं आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के सदस्य के पद पर भी काम कर रहें हैं। पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली पिछले चार साल से क्रिकेट बोर्ड के प्रशासन के लिए काम कर रहें हैं और खबरें सामने आई हैं कि ये इस पद के लिए पहली पसंद के रूप में उभर रहें हैं। इस पद पर अगर गांगुली का चुनाव होता हैं तो उन्हें बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से इस्तिफा देना होगा।
Herald