यो यो टेस्ट पास ना कर पाने की वजह से क्रिकेट के कई खिलाड़ियों को टीम से बाहर होना पड़ता है. भारतीय टीम के लिए यो यो टेस्ट में 16.1 स्कोर करना अनिवार्य है. मगर हॉकी के पूर्व कप्तान सरदार सिंह ने जो स्कोर यो यो टेस्ट में किया है. उसके आसपास तो भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी नजर नही आ रहे हैं.
भारतीय हॉकी टीम 18 अगस्त से इंडोनेशिया में शुरु हो रहे एसियन खेलों के लिए तैयारी कर रही है. सरदार सिंह कोच स्जेर्ड मरीजने द्वारा टीम से बाहर कर दिए गए थे. हालांकि इसके बाद नए कोच हरेंद्र सिंह ने सरदार सिंह को टीम में वापस शामिल कर लिया है. सरदार सिंह ने अपनी प्रतिष्ठा के दम पर वापसी करने के साथ-साथ फिटनेस स्तर को भी एक अलग स्तर पर पहुंचाया है.

सिंह दुनिया के सबसे तेज रफ़्तार से दौड़ने वाले उसैन बोल्ट को फॉलो कर रहे हैं. सरदार सिंह ने इंडियंस एक्सप्रेस से बातचीत में बताया ”मैंने इस पर ध्यान दिया कि बोल्ट अपनी स्पीड के लिए क्या करते हैं. साथ ही और उच्च एथलीटों को देखा है कि वह इसके लिए क्या करते हैं. मेरे मन में पराठे और आलू खाने की बेहद इच्छा थी मगर मैंने ब्रोकली पर ध्यान दिया उन सब पर नहीं”
विराट कोहली से निकले आगे
विराट कोहली भारतीय टीम के सबसे फिट खिलाड़ी हैं. मगर सरदार सिंह ने विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए यो यो टेस्ट में 21.4 का स्कोर किया है. जबकि विराट कोहली का यो यो टेस्ट में स्कोर 19 है.

सरदार भारतीय हॉकी टीम के एक शानदार खिलाड़ी हैं. वह सबसे कम उम्र में भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी करने वाले खिलाड़ी भी हैं. सरदार ने 2008 में पहली बार भारतीय हॉकी टीम की कमान संभाली थी. अपने शानदार खेल के कारण ही वह पद्म श्री सम्मान से भी नवाजे जा चुके हैं.
The post पूर्व हॉकी कप्तान सरदार सिंह ने फिटनेस टेस्ट के मामले में विराट कोहली को छोड़ा पीछे, बनाया रिकॉर्ड स्कोर appeared first on SportzWiki Hindi.