Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सन्यास की खबरों पर खुद महेंद्र सिंह धोनी ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों ली थी अम्पायर से गेंद

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीन वनडे मैचों की सीरीज के अंतिम मुकाबले के बाद पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ ऐसा कर दिया था. जिसके बाद उनके संन्यास लेने की ख़बरें आने लगी थीं. मगर अब धोनी ने खुद उस मिस्ट्री को सुलझाने का प्रयास किया है.

इस वजह से ली थी अंपायर से गेंद 

भारत को वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था. पहले वनडे मैच में जहां भारतीय टीम ने जीत हासिल की थी, तो वहीं दूसरे और तीसरे में हार मिली थी. तीसरे मुकाबले के बाद जब खिलाड़ी वापस ड्रेसिंग रूम लौट रहे थे. उसी वक्त महेंद्र सिंह धोनी ने अंपायर से गेंद ले ली थी.

जिसके बाद धोनी के गेंद लेने को लोगों ने संन्यास के संकेत के तौर पर लिया और ऐसी अफवाह भरी ख़बरें आयीं कि धोनी संन्यास की घोषणा करने वाले हैं. मगर अब धोनी ने अपने उस रहस्य भरे घटना क्रम के बारे में बताया है.

धोनी ने किया खुलासा 

‘वाह क्रिकेट’ में दी गयी जानकारी के मुताबिक धोनी ने अंपायर से गेंद लेने के बारे में बताते हुए कहा ”हमें अपना काम करते रहना चाहिए. मैं ये जानना चाहता था कि आखिर गेंद रिवर्स स्विंग क्यों नहीं हुई, इसलिए मैंने अंपायर से गेंद लेने का अनुरोध किया उस गेंद को गेंदबाज़ी कोच को सौंप दिया.”

धोनी के इस बयान के बाद अब पूरी तरह साफ़ हो गया है कि वह अभी क्रिकेट से संन्यास लेने वाले नही हैं. हालांकि धोनी से पहले भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने भी संन्यास की ख़बरों को बेबुनियाद करार दिया था.

धोनी भारतीय टीम के एक सफल कप्तान रहे हैं. उनकी कप्तानी में भारत ने लगभग सभी आईसीसी टूर्नामेंट में जीत हासिल की और टेस्ट क्रिकेट में नंबर वन भी बना. धोनी 2014 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं और सीमित ओवरों में भारतीय टीम की ओर से खेल रहे हैं.

The post सन्यास की खबरों पर खुद महेंद्र सिंह धोनी ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों ली थी अम्पायर से गेंद appeared first on SportzWiki Hindi.