Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी ने इन पांच खिलाड़ियों को बनाया मैच विनर, आज इनका ही फायदा उठा दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तान बन बैठे हैं विराट

धोनी

टीम इंडिया मौजूदा समय में इंग्लैंड दौरे पर है. जहां पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में विराट सेना 0-2 से पिछड़ रही है. बर्मिंघम टेस्ट जहां भारतीय टीम को नजदीकी अंतर से हार मिली वहीं लॉर्ड्स में शर्मनाक हार झेलनी पड़ी. अभी भी तीन टेस्ट खेले जाने हैं, जिसमें उम्मीद है कि भारतीय शेर वापसी करेंगे.

बहरहाल आज हम इस आर्टिकल में उन पांच खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने भारत को कई टेस्ट मैच अपने बलबूते जिताए हैं और यह खिलाड़ी दिन प्रतिदिन टेस्ट में निखरते ही जा रहे हैं.

हालांकि हमें यह नहीं भूलना चाहिए, कि इन खिलाड़ियों को इस काबिल बनाने में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका अहम रही है. आज भले ही टीम की कमान विराट कोहली संभाल रहे हैं. साफ़ शब्दों में कहे तो विराट को टेस्ट में धोनी ने कुछ तुरुप के इक्के गिफ्ट किये हैं, जो आगामी मैचों में कमाल दिखा सकते हैं.

रविचंद्रन अश्विन

लिमिटेड ओवर क्रिकेट को दरकिनार कर दे तो इसमें कोई शक नहीं कि अश्विन भारत के लिए टेस्ट में सबसे अहम प्लेयर हैं. अश्विन इंग्लैंड दौरे पर भी गेंद व बल्ले दोनों से ही कमाल दिखा रहे हैं. जहां पहले टेस्ट में उन्होंने गेंद से कमाल दिखाया वहीं लॉर्ड्स में टीम इंडिया की तरफ से अश्विन टॉप स्कोरर रहें.

आज टेस्ट में अश्विन टीम इंडिया के नियमित सदस्य हैं. हमें इस खिलाड़ी के सफलता के पीछे खड़े इंसान को कभी नहीं भूलना चाहिए और वह इंसान और कोई नहीं बल्कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ही हैं.

अजिंक्य रहाणे

 

टेस्ट में टीम इंडिया का यह खिलाड़ी उपकप्तान है. एक वक्त था जब इन्हें मौके तक नहीं मिलते थे. फिर धोनी ने अपनी कप्तानी में इस बल्लेबाज पर भरोसा जताया. जिस भरोसे को सही साबित करते हुए राहाणे ने खुद के बलबूते कई मैच भारत को जिताए.

विराट भी यह बात स्वीकार करते हैं कि रहाणे टेस्ट के लिए कितने उपयोगी खिलाड़ी है. इस वजह से इनके ख़राब प्रदर्शन के बावजूद भी टीम से बाहर नहीं किया जाता.

चेतेश्वर पुजारा


टीम इंडिया का टेस्ट में कोई सबसे विश्वसनीय बल्लेबाज है तो वह है यह खिलाड़ी. यह खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट के लिए ही बना है कहा जाये तो गलत नहीं कहलायेगा. पुजारा विकेट पर टिक कर मैच भारत के पक्ष में पलट चुके हैं.

इंग्लैंड दौरे पर भी इनसे बहुत उम्मीदें हैं भले ही अभी तक पुजारा अपने रंग में नजर न आये हो लेकिन यह अलगे मैच में अपनी चमक बिखेर सकते हैं.

मोहम्मद शमी

Thanks to cricket, it could face problems outside the ground: Shami

यह खिलाड़ी अभी हाल ही में अपने पारिवारिक कारणों से जूझ रहा था लेकिन इसने इंग्लैंड दौरे पर वापसी की. फिर क्या हमेशा की तरह अपने रंग में यह गेंदबाज गेंदबाजी कर रहा है. माना अभी तक शमी अपने पुराने रिदम में नहीं आये हैं, लेकिन टेस्ट में ये कितने महत्वपूर्ण हो जाते हैं यह बात किसी से छुपी नहीं है.

भुवनेश्वर कुमार


इस गेंदबाज पर जितना भरोसा धोनी ने दिखाया उतना ही इस खिलाड़ी ने धोनी के भरोसे के साथ न्याय किया. मौजूदा समय में टीम इंडिया का यह अचूक हथियार इंजरी से जूझ रहा है, लेकिन इसके टीम से आने से एक नई जान जरूर आयेगी.

भुवी सिर्फ टेस्ट में नहीं बल्कि हर फार्मेट में शानदार है. धोनी ने भुवी को हमेशा अपने तुरुप का इक्का माना. अब कोहली भी इन्हें ऐसे ही इस्तेमाल करते हैं.

The post धोनी ने इन पांच खिलाड़ियों को बनाया मैच विनर, आज इनका ही फायदा उठा दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तान बन बैठे हैं विराट appeared first on SportzWiki Hindi.