स्पोर्ट्स डेस्क:भारत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच में हारने के बाद इस सरीजी में 1-0 से पिछड़ गया है। लेकिन भारतीय टीम के पास दूसरे मैच को जीतकर इसे बराबर कर सकता है। पहले मैच में भारत को अपने बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण ये मैच हारना पड़ा था। पहले मैच में अगर भारतीय कप्तान विराट कोहली को छोड़ दे तो दूसरे बल्लेबाजों ने निराश किया है। पहले मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करके टीम को जीत के किनारे लाकर खड़ा कर दिया था। लेकिन बल्लेबाजों ने ऐसा खराब प्रदर्शन किया की टीम को 31 रन से मैच हारना पड़ा गया। 5 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच 9 अगस्त से लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएंगा।
दूसरे मैच मेें भारतीय बल्लेबाज को अच्छा प्रदर्शन करके अपने कप्तान का साथ देना होगा। भारतीय कप्तान कोहली पहले मैच में की दोनों पारियों में जीत के लिए शानदार तरीके से संघर्ष किया, लेकिन फिर भी टीम को जीत नहीं दिला सकें। लेकिन पिछले मैच की दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी करके विराट कोहली ने अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड बना लिया जो पहले मोहम्मद अजहरूद्दीन और सौरभ गांगुली के नाम था। पहले मैच में कप्तान कोहली दोनों पारियों में कुल 200 रन बनाए थे। इससे पहले मैनचेस्टर के मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन और सौरभ गांगुली के नाम था।
इस मैदान पर पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन ने 1990 में खेले गए एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में कुल 190 रन बनाने का रिकॉड था और अजहरूद्दीन ने इस टेस्ट की पहली पारी में 179 और दूसरी में 11 रन का योगदान दिया था। इसके बाद साल 2002 में भारत के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने एक टेस्ट के दोनों पारियों में कुल 167 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी थे। लेकिन विराट कोहली ने 200 रन की पारी खेलकर दो पूर्व कप्तानों का सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
Herald