टीम इंडिया के कई खिलाड़ी दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहते है। हाल ही में टीम से बाहर चल रहे गौतम गंभीर ने दिल्ली में अनाथ और बेघर लोगों के लिए रोजाना एक वक्त का खाना मुहैया कराया था। वहीं विराट कोहली, सचिन, धोनी, युवराज सिंह जैसे कई खिलाड़ी अनाथ और बेघर लोगों मदद करते रहते है। ये खिलाड़ी कई तरह की चैरिटी से जुड़े हुए है जहां ये कभी कभी जाते भी रहते है। हाल ही में टीम इंडिया के एक खिलाड़ी ने भी ऐसा ही नेक काम क्या है।
दरअसल, इस समय टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर है और 1 अगस्त से वह 5 मैचों की टेस्ट सीरीजका पहला टेस्ट खेलने जा रही है। इसी दौरे की वजह से हार्दिक पंड्या भी इस समय इंग्लैंड में ही हैं। द टेलीग्राफ के मुताबिक, सोमवार (30 जुलाई) की शाम करीब 9.30 पर हार्दिक पंड्या अपने साथी खिलाड़ी इशांत शर्मा और केएल राहुल के साथ डिनर करके हयात रीजेंसी बर्मिंघम लौटे थे।
इशांत और राहुल टैक्सी से निकलकर सीधे होटल में चले गए, लेकिन पंड्या वहीं बाहर रुक गए। वह होटल के स्टाफ के पास गए और उनके हाथ में एक पैकेट था। उन्होंने स्टाफ से कहा, 'इस पैकेट में खाना है, किसी जरूरतमंद को यह खाना खिला देगा, इस पैकेट को किसी ने खोला भी नहीं है। आप कृपया इस पैकेट को किसी ऐसे व्यक्ति को दे देना जो खाना मांगने आये।
वहीं हार्दिक की यह बात सुनकर स्टाफ ने कहा, ;हां सर मैं दे दूंगा, जरूर सर। पंड्या की इस छोटी सी बात ने क्रिकेट जगत समेत हर किसी का दिल जीत लिया।
इंग्लैंड भारत से खेलेगा 1000वां टेस्ट
इंग्लैंड भारत से बर्मिंघम में 1 अगस्त को पहले टेस्ट मैच के लिए मैदान में उतरेगा तो इतिहास रचा जाएगा। यह मुकाबला इंग्लैंड का 1000वां टेस्ट मैच होगा। इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट में इस मुकाम तक पहुंचने वाली पहली टीम होगी।
Herald