Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में इंग्लैंड की धरती पर दूसरी बार सबसे बड़ी जीत दर्ज करेगी भारतीय टीम

स्पोर्ट्स डेस्क।भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच को जितने के लिए भारतीय टीम एक विकेट से दूर है। इस सीरीज में लगातार दो मैच हारने के बाद भारतीय टीम तीसरे मैच में अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है। तीसरे मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था। साथ भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 329 रन बनाए थे। लेकिन भारत की शानदार गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड पहली पारी में मात्र 161 रन ही बना पायी। भारत की और से शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने इंग्लैंड को दूसरी पारी में 521 रन का लक्ष्य दिया। लेकिन दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लेकर अपनी टीम की जीत पक्की कर दी है।

इस मैच की पहली पार में हार्दिक ने 5 विकेट अपने नाम किया था। 521 रनों का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन 311 रनों पर 9 विकेट खो दिए है। इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए अभी भी 210 रन की चाहिए और भारती को मैच जीतने के लिए सिर्फ एक विकेट चाहिए। अगर भारत जल्दी ही एक विकेट झटक लेता है तो दूसरी बार भारतीय टीम इंग्लैंड को सबसे ज्यादा रनों से हराने का रिकॉर्ड बना सकती है। इससे पहले भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा रनों से जीत 1986 में कपिल देव की कप्तानी में 279 रनों से जीत हासिल करी थी। विराट कोहली अपनी कप्तानी में दूसरी सबसे बड़ी जीत हासिल करने का रिकॉर्ड भी बनेगा।

भारत तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल करने और पांच मैचों की सीरीज को 2-1 करने से एक विकेट दूर रह गया है। कप्तान विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 23वां शतक लगाने के साथ विदेश में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले स्मिथ से आगे निकल गए है। भारतीय कप्तान के रूप में सबसे ज्याादा रन बनाने वाले खिलाड़ी का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। इस सीरीज में 400 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी है।



Herald