वर्तमान समय में भारतीय क्रिकेट टीम के दो सबसे बड़े खिलाड़ियों की बात की जाये, तो निश्चित रूप से वह दो बड़े खिलाड़ी भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी होंगे.
कोहली और धोनी दोनों ही एक दुसरे का बहुत सम्मान करते है और कई मौको पर दोनों एक-दुसरे की जमकर तारीफ भी करते है. इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने विराट कोहली की एक मौके पर जमकर तारीफ की है.
विराट को दिया लीजेंड करार

वाह क्रिकेट वेबसाइट पर छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें लीजेंड तक करार दे दिया.
धोनी ने विराट को लेकर अपने बयान में कहा,
“विराट अपनी टीम को आगे से लीड करते है और मैं उन्हें आगे के लिए शुभकामनाएं देना चाहता हूं. वो वर्तमान समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक है और यह बात आप सभी जानते है, कि वह उस मुक़ाम पर पहुंच गये है जहां वह लीजेंड कहलाने से दूर नहीं है.”
विराट के लिए हूं काफी खुश

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने वर्तमान कप्तान की तारीफों के पुल बाधते हुए आगे अपने बयान में कहा,
“उनके लिए मैं बहुत ज्यादा खुश हूं. पिछले कुछ सालों में उन्होंने दुनिया की हर धरती पर रन बनाये है. वह अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर ही भारतीय टीम को आगे लेकर जा रहे है.
मैं कहूँगा, कि उन्होंने अबतक जितना भी क्रिकेट खेला है. उसमे उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है. मैं उन्हें भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं देना चाहता हूं.”
विराट के लिए ही छोड़ी थी कप्तानी

आपकों यह भी बता दें, कि एमएस धोनी ने विराट के लिए ही कप्तानी छोड़ी थी. उन्होंने जनवरी साल 2017 में अपनी कप्तानी से इस्तीफा दिया था और विराट को भारतीय क्रिकेट आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी थी.
The post एमएस धोनी ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए दिया अब ये नया नाम appeared first on SportzWiki Hindi.