भारतीय क्रिकेट टीम को साल 2016 की शुरुआत में एक जबरदस्त ऑलराउंडर खिलाड़ी मिला था। ये खिलाड़ी था बडौदा के हार्दिक पंड्या…. इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने कुछ ही समय में अपने जबरदस्त प्रदर्शन के दम पर विश्व क्रिकेट में अपनी एक अलग ही छाप छोड़ी। कुछ ही समय में हार्दिक पंड्या को भारतीय क्रिकेट के महान ऑलराउंडर खिलाड़ी कपिल देव के साथ होने लगी।

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या हैं कंफ्यूज
वैसे तुलना समय-समय पर हर खिलाड़ी की किसी दूसरे खिलाड़ियों के साथ होती रहती है लेकिन शायद कपिल देव जैसे महान ऑलराउंडर खिलाड़ी के साथ तुलना करना कुछ ऐसी जल्दबाजी साबित हुई कि अब ये खिलाड़ी खुद इतना कंन्फ्यूज हो चुका है कि वो आखिर गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं या बल्लेबाजी ऑलराउंडर….

बल्लेबाजी या गेंदबाजी ऑलराउंडर के भंवर में फंसे हार्दिक
हार्दिक पंड्या इन दिनों ऑलराउंडर के रूप में तो माने जा रहे हैं लेकिन वो एक ऐसे मुश्किल भंवर में फंस चुके हैं, जिससे निकलना उनके खुद के हाथों में है। वो खुद अपने आपको समझ ही नहीं पा रहे हैं कि वो गेंदबाजी में ऑलराउंडर क्षमता रखते हैं या बल्लेबाजी में….

हार्दिक अपने आपको मानते हैं बेहतरीन ऑलराउंडर
लिहाजा इसका असर तो इतना बड़ा हो चुका है कि हार्दिक पंड्या मौजूदा भारतीय टीम के लिए तीनों ही फॉर्मेट में खेल रहे हैं, लेकिन उन्हें भारत के दूसरे दिग्गज बल्लेबाजों की तरह ही ट्रिट किया जा रहा है। वो खुद अपने आपको एक बेहतरीन बल्लेबाज मान रहे हैं लेकिन क्या हार्दिक में जैक कालिस जैसी बल्लेबाजी क्षमता है?

पंड्या में अब तक नजर नहीं आयी एक सक्षम ऑलराउंडर क्षमता
वैसे हर किसी का जवाब होगा नहीं…. क्योंकि हार्दिक एक परिपक्व बल्लेबाज नहीं बने हैं। अब बात करते हैं हार्दिक पंड्या के भारतीय टीम के लिए खेलने के अनुभव की तो ये स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी अब तक के अपने करियर में अपने देश के लिए 85 मैच खेल चुके हैं।
हार्दिक इस दौरान 9 टेस्ट मैच, 41 वनडे मैच और 35 टी-20 मैच खेल चुके हैं लेकिन इस दौरान उनकी वो ऑलराउंडर क्षमता नजर ही नहीं आ रही है जैसी बेन स्टोक्स, मिचेल मार्श या कोलिन डी ग्रेंडहॉम में नजर आता है।

क्या इसके पीछे हैं हार्दिक का ‘अहंकार’
आखिर इसके पीछे का क्या कारण है। शायद इसके पीछे खुद हार्दिक की सोच है। वो अपने आपको दोनों ही विभागो में परफेक्ट मान बैठे हैं। एक ऑलराउंडर खिलाड़ी किसी एक विभाग में बहुत ज्यादा मजबूत होता है, लेकिन इनकी मानसिकता अलग ही है तभी तो उन्होंने हो दिन पहले ही कहा था कि वो बल्लेबाजी के दौरान एक परफेक्ट बल्लेबाज और गेंदबाजी के दौरान एक परफेक्ट गेंदबाज हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post भारतीय टीम का सबसे ओवर रेटेड खिलाड़ी है हार्दिक पंड्या, विराट दे रहे हैं ज्यादा ही तवज्जो appeared first on SportzWiki Hindi.