Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दूसरे टेस्ट मैच को जीतने के लिए इंग्लैंड के कोच ने बनाया ये सीक्रेट प्लान

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच को इंग्लैंड ने जीतकर इस सीरीज में बढ़त बना ली है। इस सीरीज का दूसर मैच कल यानी 9 अगस्त से खेला जा रहा है। इस सीरीज के दूसरे मैच को इंग्लैंड जीतकर इस सीरीज में 2 0 से बढ़त बनाने के लिए तैयार हैं तो भारतीय टीम दूसरे मैच को जीतकर अपनी पहली हार का बदला लेने के साथ इस सीरीज को 1 1 से बराबर करना चाहेगी। दूसरे मैच को जीतने के​ लिए दोनों टीमे जमकर तैयार कर रही है। लेकिन इंग्लैंड टीम के मुख्य कोच ट्रेवर बेलिस ने बताया की वह भारतीय टीम के बल्लेबाजों के ऊपर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे। अगर हम दूसरे बल्लेबाजों के ऊपर दबाव बनाने में सफल होते हैं तो इससे विराट कोहली के ऊपर दबाव आएंगा।

लेकिन दूसरे मैच भारतीय बल्लेबाज पिछले मैच की गलतियों में सुधार लाने का भरपूर प्रयास करेंगे। इंग्लैंड के कोच ने बताया की एजबेस्टन टेस्ट की दोनों पारियों में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करके अकेले ही टीम को जीत की तरफ ले जाने का प्रयास किया था। लेकिन हमारे गेंदबाज अगर भारतीय टीम के दूसरे बल्लेबाजों के ऊपर दबाव डालेंगे, तो इसका असर विराट कोहली की बल्लेबाजी पर देखा जा सकता है। लेकिन भारतीय टीम के उप कप्तान रहाणे का इस मैदान पर सबसे शानदार प्रदर्शन रहा है।

इस समय भारतीय टीम में शानदार खिलाड़ी है। पहले मैच में दोनों ही टीमों के बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आ रहे थे। लेकिन पहली पारी में मिली थोड़ी बढ़त से हमको मैच जीतने के काम में आई है। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही सीरीज का दूसरा मैच 9 अगस्त से लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा। लेकिन दूसरे मैच में इंग्लैंड टीम स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स इस टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। बेन स्टोक्स की जगह टीम में अक्रिस वोक्स को शामिल किया गया है।



Herald