Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान अजित वाडेकर का निधन, प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर किया शोक व्यक्त

इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व बाएं हाथ के शानदार बल्लेबाज अजित वाडेकर का बुधवार रात 77 साल की उम्र में निधन हो गया है। भारत के ये पूर्व दिग्गज खिलाड़ी लंबे समय से कैंसर की बीमार से पीड़ित थे। अजित वाडेकर की कप्तानी में भारतीय टीम के ने कई मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है।

इस दिग्गज कप्तानी की कप्तानी में ही भारत ने इंग्लैंड और वेस्टइंडीज जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल की। पूर्व कप्तान अजित वाडेकर कई दिनों से मुंबई के जसलोक अस्पताल में भर्ती थे। उनका इस अस्पताल में ही बुधवार को देंहात हो गया। अजित वाडेकर भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजर भी रह चुके है। वाडेकर भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन की कप्तानी के दौरान टीम के मैनेजर का पद संभाल चुके है।

भारत के इस पूर्व कप्तान व बायें हाथ के बल्लेबाज ने अपने टेस्ट करियर में कुल 37 टेस्ट मैच खेले। वाडेकर ने इस दौरान अपने टेस्ट करियर में 2113 रन बनाए है। वाडेकर ने अपने करियर में 1 शतक और 14 अर्धशतक भी लगाए है। अजित वाडेकर के नेतृत्व में टीम इंडिया ने 16 टेस्ट मैच खेले है। इस दौरान उनकी कप्तानी में भारत ने चार टेस्ट मैच जीते, चार हारे, जबकि आठ मैच ड्रॉ खेले।

भारत के पूर्व कप्तान अजित वाडेकर की कप्तानी में भारत ने दो वनडे मैच भी खेले। वनडे क्रिकेट में वह भारतीय टीम के पहले कप्तान थे। वनडे कप्तान के रूप में उन्हें दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा। पूर्व कप्तान अजित वाडेकर मैदान में एक शानदार फील्डर्स के लिए भी जाने जाते थे। अजित वाडेकर ने अपने वनडे करियर में 2 मैच खेले है। इस दौरान वाडेकर ने 73 रन बनाए। वाडेकर ने अपने वनडे करियर में 1 अर्धशतक भी लगाया है।

पूर्व दिग्गज कप्तान के निधन पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि,'अजित वाडेकर को भारतीय क्रिकेट में दिए उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए याद किया जाएगा। एक महान बल्लेबाज और शानदार कप्तान, जिनकी कप्तानी में हमारी टीम ने कई यादगार लम्हे दिए। इन उपलब्धियों के साथ-साथ उन्हें प्रभावी क्रिकेट प्रशासक के रूप में भी आदर के साथ याद किया जाएगा। उनके निधन से दुखी हूं।'