Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली को स्मिथ ने दिया बड़ा झटका, जानकर हो जायेंगे हैरान

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। इंग्लैंड सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है। लॉर्ड्स टेस्ट भारत पारी और 159 रन से हार गया। इंग्लैंड के गेंदबाजो के आगे भारतीय बल्लेबाज ठीक नहीं आये और एक के बाद एक विकेट गिरते चले। इंग्लैंड की तरफ से तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने 23 रन देकर चार विकेट लिए, वहीं स्टुअर्ट ब्राड ने 44 रन पर चार विकेट और क्रिस वोक्स ने 24 रन पर दो विकेट लेकर भारतीय पारी का जुलूस निकाल दिया। इससे पहले इंग्लैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए क्रिस वोक्स ने नाबाद 137 रन की पारी खेली और जॉनी बेयरस्टो 93 रन बनाये थे। लेकिन भारतीय टीम को और से कोई बल्लेबाज ख़ास काम नही कर पाया।

वहीं हाल ही में ICC ने ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी की है। एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट में कुल 200 रन बनाने के बाद पहले स्थान पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आ गए थे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की सोमवार को जारी टेस्ट बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में कोहली दूसरे स्थान पर आ गए हैं। लॉर्ड्स मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में बल्ले से नाकामी के कारण कोहली को यह स्थान गंवाना पड़ा।

वहीं, बैन के बावजूद मैदान से दूर चल रहे पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ बिना कुछ किए एक बार फिर पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। स्मिथ के 929 अंक हैं जबकि कोहली के 919 अंक हैं।

वहीं गेंदबाजों में इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन 900 अंक हासिल करने वाले अपने देश के सातवें गेंदबाज बन गए हैं। 38 साल बाद इंग्लैंड के किसी खिलाड़ी ने 900 अंक का आंकड़ा छुआ है। वह पहले स्थान पर बने हुए हैं। लॉर्ड्स मैदान पर एंडरसन ने 9 विकेट अपने नाम किए थे। एंडरसन ने दूसरे मैच में लॉर्डर्स पर अपने 100 विकेट भी पूरे किए थे।



Herald