Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशियाई खेल: महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में सायना नेहवाल ने बनाई जगह

जकार्ता: लंदन ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता भारत की अग्रणी बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के सातवें दिन शनिवार को महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। सायना ने प्री क्वार्टर फाइनल में मेजबान देश इंडोनेशिया की फितरानी फितरानी को आसान मुकाबले में 21-6, 21-14 से मात दी। सायना को यह मैच जीतने में 31 मिनट का समय लगा, इस दौरान वह अपनी विपक्षी पर पूरी तरह से हावी रहीं। फितरानी के पास सायना के बेहतरीन स्मैश का कोई जबाव नहीं था। फितरानी को इस मैच में अपनी गलतियों का भी खामियाजा भुगतना पड़ा।

The post एशियाई खेल: महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में सायना नेहवाल ने बनाई जगह appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.