Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जल्द ही क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने हो सकते है इन दिग्गज खिलाड़ियों के प्रतिभाशाली बेटे

क्रिकेट जगत में कई ऐसे खिलाड़ी हुए जिन्होंने अपनी पहचान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एक अलग ही स्तर पर बनायी. ऐसे क्रिकेटर जिनके धमाकेदार प्रदर्शन के किस्से आज भी गूंजते रहते हैं. ऐसे दिग्गज क्रिकेटरों के बेटे अब जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एंट्री करने वाले हैं. चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों के बारे में.

अर्जुन तेंदुलकर 

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर एक ऑल राउंडर खिलाड़ी हैं. सचिन ने जहां बल्लेबाजी में सब कुछ हासिल किया तो वहीं अर्जुन बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही करते हुए नजर आते हैं. अभी हाल ही में अर्जुन ने श्रीलंका दौरे के लिए अंडर-19 टीम में जगह बनायी थी. अर्जुन जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपना दमदार प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे.

जेक लेहमन

जेक लेहमन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच डरेन लेहमन के बेटे हैं. जेक पिछले कुछ समय से ऑस्ट्रेलिया में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में काफी अच्छा कर रहे हैं. उन्हें ऑस्ट्रेलिया टीम में कभी भी टीम में शामिल किया जा सकता हा. लेहमन फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अभी तक 37 मैच खेले हैं. जिसमें वह 2392 रन बना चुके हैं.

ऑस्टिन वॉ

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव वॉ के बेटे हैं. ऑस्टिन वॉ एक शानदार ऑल राउंडर खिलाड़ी हैं. अंडर-29 टीम में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है. जल्द ही वह ऑस्ट्रलिया टीम में जगह बना सकते हैं.

समित द्रविड़

राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ स्कूल और क्लब स्तर पर अपनी बल्लेबाजी से धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं. अंडर-14 टूर्नामेंट्स में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है. आने वाले समय में समित भारतीय टीम का हिस्सा बन सकते हैं.

टैग नारायण चंद्रपॉल

वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर शिवनारायण चंद्रपॉल के बेटे टैग नारायण चंद्रपॉल घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से सभी के ध्यान को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वह जल्द ही कदम रख सकते हैं.

थांडो नतिनी

थांडो नतिनी साउथ अफ्रीका के खतरनाक तेज गेंदबाज रहे मखाया नतिनी के बेटे हैं. वह अपने पिता की तरह ही खतरनाक तेज गेंदबाजी कर रहे हैं. अभी हाल ही में उनके द्वारा किया गया एक प्रदर्शन सुर्ख़ियों में रहा था.

The post जल्द ही क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने हो सकते है इन दिग्गज खिलाड़ियों के प्रतिभाशाली बेटे appeared first on SportzWiki Hindi.