Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान के इस दिग्गज खिलाड़ी ने सचिन से की कोहली की तुलना

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी की के कारण भारत ने तीसरे टेस्ट में 2-0 से आगे चल रही इंग्लैंड की टीम को मात दी। साथ ही इस मैच में भारत की और से शानदार बल्लेबाजी कप्तान विराट कोहली द्वारा की गयी थी। उन्होंने इस मैच में शानदार शतकीय पारी भी खेली थी। अब 30 अगस्त से भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच साउथम्प्टन में खेला जाएगा। चौथा टेस्ट मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी मह्त्वपूर्ण है। साथ ही कोहली की शानदार बल्लेबाजी के के बाद कई खिलाड़ियों के बयान आये है। हाल ही में पाकिस्तान के दिग्गज पूर्वस्पिनर सकलेन मुश्ताक ने भी कोहली को लेकर बयान दिया है।

खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि हाल ही में पाकिस्तान के दिग्गज स्पिनर सकलेन मुश्ताक ने कोहली को लेकर बयान दिया है उन्होंने कहा है कि विराट कोहली मौजूदा खिलाड़ियों में इकलौते ऐसे बल्लेबाज है जो इस महान क्रिकेटर के स्तर के 'करीब पहुंच पाये हैं। यानि उन्होंने कोहली की तुलना मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से की है। उनका कहना है कि सिर्फ कोहली ही सचिन के बाद एक ऐसे खिलाड़ी है जों उनके महानतम स्तर पर पहुंच पाए है। इंग्लैंड से भारतीय टीम ने तीसरा टेस्ट मैच 203 रन के बड़े अंतर जीता था। इस मैच में कोहली ने दोनों पारियों में करीब 200 से ज्यादा रन बनाये थे।

साथ ही इंग्लैंड टीम के स्पिन विभाग के सलाहकार सकलेन ने कहा है कि अब पांच मैचों की श्रृंखला में भारतीय टीम की वापसी इस बात पर निर्भर करेगी कि कोहली बल्लेबाजी कैसे करते हैं। लेकिन अभी भी भारतीय टीम के लिए यह मैच करो या मरो का होने वाला है क्योंकि इंग्लैंड अभी भी 2-1 से आगे है। साथ ही सकलेन ने कहा की कोहली की वजह से यह मुकाबला काफी मुश्किल है उनके मैच से बाहार होने पर मुकाबला बहुत आसान हो जाएगा।



Herald