Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली टेस्ट रैंकिंग में बने नंबर वन तो सोशल सोशल मीडिया पर ऐसी आ रही प्रतिक्रियाएं

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में विराट कोहली ने पहली पारी में 149 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. जबकि दूसरी पारी में विराट ने 51 रन बनाए. जिस कारण विराट की टेस्ट रेटिंग में इजाफा हुआ और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष पर पहुंच गए. कोहली 934 अंको के साथ शीर्ष पर पहुंचे हैं. जबकि स्टीव स्मिथ के 929 रेटिंग पॉइंट हैं.

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

विराट कोहली के टेस्ट में नंबर वन रैंकिंग में पहुंचने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. पाकिस्तान के एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि स्टीव स्मिथ को पीछे करते हुए विराट कोहली आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंच गए इसमें कोई आश्चर्य की बात नही है.

वहीं एक ने लिखा कोहली यह डिजर्व करते हैं. एक यूजर ने विराट कोहली और स्टीव की तुलना करने से मना करते हुए स्टीव स्मिथ को धोखेबाज बताया. जबकि एक ने लिखा हम सभी तुम्हे जानते हैं. सिर्फ आगे बढ़ते रहिए रैंकिंग आ ही जाएगी. मैं चाहता हूं कि आप ऐसे ही अच्छा करते रहें.

The post विराट कोहली टेस्ट रैंकिंग में बने नंबर वन तो सोशल सोशल मीडिया पर ऐसी आ रही प्रतिक्रियाएं appeared first on SportzWiki Hindi.