Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लॉर्ड्स में रेडियो बेचते नजर आए अर्जुन तेंदुलकर, भज्जी ने शेयर की तस्वीर

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट लॉर्ड्स में खेला जा रहा है. इंग्लैंड से सीरीज का पहला टेस्ट 31 रनों से हारने के बाद भारत की स्थिति दूसरे टेस्ट मैच में भी कमजोर नजर आ रही है. बारिश की वजह से पहले दिन का मैच नहीं हो सकता था. दूसरे दिन भी रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच मैच शुरू हुआ और टीम इंडिया को इंग्लैंड ने 107 रनों के कुल स्कोर पर ही ऑल आउट कर दिया. इसके बाद खेल के तीसरे दिन इंग्लैंड ने स्टम्प्स तक छह विकेट के नुकसान पर 357 रन बनाकर भारत पर 250 रनों की मजबूत बढ़त ले ली है. लॉर्ड्स टेस्ट के बीच सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं.

लॉर्ड्स  टेस्ट शुरू होने से पहले अर्जुन तेंदुलकर टीम इंडिया को नेट प्रैक्टिस करवाते नजर आए थे. इसके बाद उन्होंने लंदन के लॉर्ड्स मैदान में ग्राउंड स्टाफ की मदद की और अब अर्जुन लॉर्ड्स में रेडियो बेच रहे हैं.

यह भी पढ़ें: विराट के साथ अनुष्का को देख फैंस ने जताई नाराजगी, कहा- ‘अब मैच भी खिला ही डालो’

18 वर्षीय अर्जुन तेंदुलकर को शनिवार (11 अगस्त) को पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह के साथ रेडियो  बेचते देखते देखा गया. क्रिकेट लीजेंट सचिन तेंदुलकर के पारिवारिक मित्र हरभजन सिंह ने टि्वटर पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह अर्जुन तेंदुलकर के साथ रेडियो बेच रहे हैं. उन्होंने लिखा, देखिये रेडियो कौन बेच रहा है. यह जूनियर सचिन है. गुड ब्वॉय.

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड ने शुक्रवार (10 अगस्त) को अपने आधिकारिक टि्वटर पर एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें लिखा गया, “अर्जुन तेंदुलकर न सिर्फ एमसीसी यंग क्रिकेटर्स के साथ हाल ही में ट्रेनिंग कर रहे थे, बल्कि वह हमारे ग्राउंड स्टाफ की मदद भी कर रहे हैं।”

देखें वीडियो:

The post लॉर्ड्स में रेडियो बेचते नजर आए अर्जुन तेंदुलकर, भज्जी ने शेयर की तस्वीर appeared first on Live Cities.