Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्पालेटी : मोड्रिक नें क्लब में शामिल होने की इच्छा जताई

मिलानो| इंटर मिलान फुटबाल क्लब के मुख्य कोच लुसियानो स्पालेटी ने कहा कि रियल मेड्रिड के खिलाड़ी लुका मोड्रिक ने उनके क्लब में शामिल होने की इच्छा जताई है। हालांकि स्पालेटी ने उम्मीद जताई है कि क्रोएशियाई खिलाड़ी मोड्रिक रियल क्लब में ही बने रहेंगे।

मोड्रिक का नाम इंटर मिलान से जोड़ा जा रहा है। स्पालेटी का कहना है कि अगर मोड्रिक उनके क्लब में आना चाहते हैं तो वह उनका स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

स्पालेटी ने कहा, “मोड्रिक के बारे में कहूं, तो उनके साथ करार का काम क्लब के खेल निदेशक का है। मैं आश्वस्त नहीं हूं कि यह काम कैसे होगा। उन्होंने निश्चित रूप से इस क्लब में शामिल होने की इच्छा जताई है। ऐसे में हम उनके लिए सही परिस्थितियां बनाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि वह इस क्लब में शामिल हो सकें।”

The post स्पालेटी : मोड्रिक नें क्लब में शामिल होने की इच्छा जताई appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.