स्पोर्ट्स डेस्क।इन दिनों इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में खेले जा रहे 18वें एशियाई खेलों में भारत ने इस बार सबसे शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। इस बार के एशियाई खेलों में भारत सबसे बड़े दल के साथ इन खेलों भाग ले रहा है और इसमें 572 खिलाड़ी है जिसमें 312 पुरुष और 260 महिलाएं है। इस बार भारतीय खिलाड़ी लगभग 36 खेलों में भाग ले रहे हैं। तीरंदाजी, ऐथलेटिक्स, बैडमिंटन, जिम्नैस्टिक, गोल्ड, हैंडबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, कर्राटे और कुराश जैसे खेलों मे भाग ले रहे हैं। एशियाई खेलों के इतिहास में भारत ने अब तक 139 गोल्ड मेडल के साथ कुल 616 पदक जीतने में सफल हुआ है।
लेकिन इस बार के खेलों में भारत ने अब तक कुल 59 पदक अपने नाम किए है। लेकिन इस बार के खेलों में जकार्ता में चल रहे एशियन गेम्स 2018 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। अपने बेहतरीन प्रदर्शन से देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का दिल जित रहे हैं। इससे पहले भारतीय टीम ने 1978 के एशियन गेम्स के बाद सबसे अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है। भारत अब तक 59 पदकों के साथ अकं तालिका में आठवें स्थान पर है और भारत ने 13 स्वर्ण, 21 रजत और 25 कांस्य जीत लिये है।
लेकिन 18वें एशियाई खेलों में हर बार की तरह इस बार भी चीन ने सबसे ज्यादा स्वर्ण पद के साथ पदक तालिका में पहले स्थान पर कायम है। इस पदक तालिका में दूसरे स्थान पर जापान है तो कोरिया तीसरे स्थान पर है। कल के दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को सात मैडल दिलाये है। पिछले बार के एशियन गेम्स में भारत ने 57 पदक जीते थे लेकिन इस बार भारत ने पिछले प्रदर्शन के अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है। लेकिन इस बार के खेलों में भारतीय महिलाओं ने सबसे शानदार प्रदर्शन करके इस बार अपने नाम कई रिकॉर्ड बनाये है। भारत के पास अभी इन खेलों में अपने पदकों की संख्या बढ़ाने का मौका है।
Herald