Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शाहिद अफरीदी को इस भारतीय खिलाड़ी ने दिया 'बूम-बूम' निक नेम

इंटरनेट डेस्क। शाहिद अफरीदी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व आॅलराउंडर खिलाड़ी है। पाकिस्तान के इस आॅलराउंडर खिलाड़ी ने कई मैचों में टीम के लिए बैट व बॉल से शानदार प्रदर्शन किया है और टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। पाकिस्तान के इस आॅलराउंडर खिलाड़ी ने क्रिकेट के मैदान में कई रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है। शाहिद अफरीदी के नाम वनडे में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। शाहिद अफरीदी ने वनडे में 37 गेंदों में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की।

वनडे में इन भारतीय बल्लेबाजों ने लगाए सबसे ज्यादा अर्धशतक, चौंक जाओंगे तीसरा नाम जानकर

पाकिस्तान के इस आॅलराउंडर खिलाड़ी को उनके फैंस बूम—बूम अफरीदी के नाम से भी जानते है। लेकिन क्या आपको पता है पाकिस्तान के इस पूर्व कप्तान व आॅलरांडर खिलाड़ी शाहिद अफरीदी को बूम—बूम नाम किसने दिया। शाहिद अफरीदी को ये बूम—बूम का नाम भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज व वर्तमान भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच रवि शास्त्री ने दिया। अफरीदी से जब ट्विटर पर सवाल जवाब किया गया तो अफरीदी ने इस बात का खुलासा किया।

पाकिस्तान के इस आॅलराउंडर खिलाड़ी ने 19 फरवरी, 2017 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इस दौरान शाहिद अफरीदी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 398 वनडे, 99 टी20 और 27 टेस्ट मैच खेले हैं। शाहिद अफरीदी ने इस दौरान वनडे मे 6 शतक और 39 अर्धशतक लगाए है और 8,064 रन बनाए हैं।

क्रिकेट के मैदान में इन खिलाड़ियों ने बनाए ये अनोखे रिकॉर्ड, जो शायद ही कभी टूटे

शाहिद अफरीदी ने वनडे में 395 विकेट लेने में भी कामयाबी हासिल की। वनडे में बूम बूम अफरीदी का 12 रनों पर 7 विकेट बेस्ट बॉलिंग रिकॉर्ड है।शाहिद अफरीदी के नाम वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। शाहिद अफरीदी ने 2 अक्टूबर, 1996 में केन्या के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था।