Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कैरेबियन प्रीमियर लीग- आन्द्रे रसेल की जमैका तहलवाज को मिली करारी शिकस्त, हेटमायर ने लगाया तूफानी शतक

इंडियन प्रीमियर लीग के बाद विश्व की सबसे चर्चित टी-20 लीग कैरेबियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में खिलाड़ियों का धमाल जारी है। कैरेबियन प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों का जलवा जमकर देखने को मिल रहा है। इसी तरह से शनिवार को 11वें मुकाबलें में भी जमैका तहलवाज और गयाना अमेजन वॉरियर्स के बीच मैच खेला गया।

जमैका तहलवाज को गयाना अमेजन ने दी करारी शिकस्त

इस मुकाबलें में जबरदस्त लय में चल रही जमैका तहलवाज को गयाना अमेजन वॉरियर्स ने आसानी से हरा दिया। इस मैच में गयाना अमेजन वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में जमैका तहलवाज ने जबरदस्त शुरुआत की लेकिन आखिर में लड़खड़ा गई और 138 रनों के स्कोर पर ही ऑल आउट हो गई।

गयाना अमेजन वॉरियर्स ने पहले खेलते हुए खड़ा किया 209 रनों का स्कोर

11वें मैच में गयाना अमेजन वॉरियर्स के कप्तान शोएब मलिक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। और 54 रनों के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाज चलते बने। इसके बाद टीम के कप्तान शोएब मलिक और शिमरोन हेटमार ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। इन दिनो बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए तेजी के साथ केवल 52 गेंदो में 108 रन जोड़ डाले।

शोएब मलिक ने 33 गेंदो पर 50 रन बनाए तो वहीं शिमरोन हेटमायर ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदो में 100 रन बनाकर अपनी टीम के स्कोर को निर्धारित 20 ओवर में 209 रन तक पहुंचा दिया।

अच्छी शुरुआत के बाद जमैका हुई केवल 138 रनों पर ढेर

इस बड़े लक्ष्य के जवाब में शानदार फॉर्म में चल रही जमैका तहलवाज की टीम बल्लेबाजी करने उतरी। जमैका तहलवाज ने शुरुआत से ही तेज बल्लेबाजी की। पहला विकेट पहले ओवर में 16 रनों के स्कोर पर गिरने के बाद रॉस टेलर और जी फिलिप्स ने दूसरे विकेट के लिए 39 गेंदों में 66 रन जोड़े।

टीम एक वक्त 2 विकेट पर 102रन बनाकर अच्छी स्थिति में थी लेकिन इसके बाद लगातार अंतराल में विकेट खोकर जमैका तहलवाज की पूरी टीम केवल 138 रनों पर ही ढेर हो गई और मैच को 71 रनों से गंवा दिया।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post कैरेबियन प्रीमियर लीग- आन्द्रे रसेल की जमैका तहलवाज को मिली करारी शिकस्त, हेटमायर ने लगाया तूफानी शतक appeared first on SportzWiki Hindi.