Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ट्रेवर बेलिस ने कहा अभी तय नहीं हैं बेन स्टोक्स का तीसरा टेस्ट खेलना

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑल राउंडर बेन स्टोक्स भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में ब्रिस्टल क्राउन अदालत में सुनवाई के कारण नही खेल सके थे. स्टोक्स पर एक पव के बाहर मारपीट करने का आरोप लगा था, जिसमें वह अदालत द्वारा निर्दोष करार दिए गए हैं.

इसके बाद ऐसा मना जा रहा था कि स्टोक्स भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में खेलेंगे. मगर इंग्लैंड द्वारा तीसरे टेस्ट मैच के लिए जारी की गयी टीम में स्टोक्स का नाम शामिल नही है, लेकिन इसी बीच इंग्लैंड के कोच ने कहा है कि अगले दो दिनों में तय होगा कि स्टोक्स अगले टेस्ट मैच में खेलेंगे या नही.

ये कहा बेलिस ने 

इंग्लैंड के कोच ट्रेवर बेलिस ने स्टोक्स के अगले टेस्ट मैच में खेलने को लेकर जानकारी देते हुए कहा, कि ”इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड द्वारा अगले दो दिनों में मूल्यांकन किया जाएगा. तभी यह तय होगा कि वह भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में खेलेंगे या नही.”

इस मामले में लगा था बेन स्टोक्स पर आरोप  

स्टोक्स पर ऐसा आरोप लगाया गया था, कि 25 सितंबर 2017 को ब्रिस्टल के एक नाइट क्लब के बाहर नशे की हालत में बेन स्टोक्स ने मारपीट की थी. इस आरोप के मुताबिक स्टोक्स ने रेयान हेल और रेयान अली को इतना पीटा कि वो दोनों बेहोश हो गए थे.

इस मामले में अभियोजन पक्ष के वकील का कहना था कि बेन स्‍टोक्‍स ने क्‍लब में मौजूद गे कपल का मजाक उड़ाया था. इस मामले में कुल तीन लोगों को आरोपी बनाया गया था.

वहीं अदालत के सामने बेन स्‍टोक्‍स का कहना था कि वो गे कपल का मजाक नहीं उड़ा रहे थे. वो तो उनकी मदद कर रहा थे. सुनवाई पूरी होने के बाद स्टोक्स इस मामले में अदालत द्वारा पूर्ण रूप से निर्दोष करार दिए गए हैं.

The post ट्रेवर बेलिस ने कहा अभी तय नहीं हैं बेन स्टोक्स का तीसरा टेस्ट खेलना appeared first on SportzWiki Hindi.