Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गावरिलोवा को हराकर सेरेना सिनसिनाटी मास्टर्स के दूसरे दौर में

सिनसिनाटी
 सेरेना विलियम्स ने डारिया गावरिलोवा को 6.1, 6.2 से हराकर सिनसिनाटी मास्टर्स के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। तेईस बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन को दो सप्ताह पहले सान जोस में ब्रिटेन की नंबर एक जोहाना कोंटा ने 6.1, 6.0 से हराया था जो उसके कैरियर की सबसे शर्मनाक हार थी।      

विक्टोरिया अजारेंका ने स्पेन की कार्ला सुआरेज नवारो को 6.7, 6.2, 6.4 से मात दी। वहीं दो बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन स्वेतलाना कुजनेत्सोवा ने स्विटजरलैंड की स्टेफानी वोगेले को 6.4, 2.6, 7.6 से हराया। पुरूष वर्ग में एंडी मरे को लुकास पोउइले ने 6.1, 1.6, 6.4 से हराया। वहीं स्टान वावरिंका ने 12वीं वरीयता प्राप्त डिएगो श्वात्र्जमैन को 6.2, 4.6, 6.3 से शिकस्त दी।      

विम्बलडन चैम्पियन नोवाक जोकोविच ने अमेरिका के स्टीव जानसन को 6.4, 7.6 से हराया। कनाडा के डेनिस शापोवालोव ने फ्रांसिस टियाफो को 7.6, 3.6, 7.5 से हराया। वहीं अमेरिका के सैम क्वेरी ने नौवी वरीयत प्राप्त हमवतन जान इसनेर को 6.4, 6.7, 7.6 से शिकस्त दी।