जकार्ता| भारतीय पुरुष टीम ने पदक को पक्का करते हुए 18वें एशियाई खेलों में 11वें दिन बुधवार को कयाक-4 की 500 मीटर पुरुष स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया। सेल्वाराज एल्बर्ट, अरामबम चिन सिंह, लाइतोनजाम सिंह और बारोई पुरोहित की भारतीय टीम ने सेमीफाइनल-1 में दूसरा स्थान हासिल किया।

इससे पहले, भारतीय टीम ने हीट-1 में पांचवां स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा के हीट-1 में भारतीय टीम ने एक मिनट और 37.549 सेकेंड का समय लिया था।
The post नौकायन : भारतीय पुरुष टीम ने पदक को किया पक्का, फाइनल में प्रवेश appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.