Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन देख कुमार संगकारा हुए गदगद, कह डाली इतनी बड़ी बात

कुमार संगकारा

तीसरे टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों ने बहुत हद तक दमखम दिखाया है. इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता. यह मानना है श्रीलंका के पूर्व कप्तान व विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा का.

उन्होंने तीसरे टेस्ट में भारत की पहली पारी देखने के बाद तारीफ़ की. संगाकारा ने कहा कि पिछले दो मैचों की कंडीशन अलग थी, लेकिन नाटिंघम में भारतीय टीम अपने लय में नजर आ रही है.

ताजा दिए इंटरव्यू में लंकाई पूर्व दिग्गज कुमार संगकारा ने कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि “इन दोनों की पार्टनरशीप सही समय पर आई. भारत को यहां इसी चीज़ की जरूरत थी. दोनों ने एक बाद फिर अपनी काबिलियत साबित कर दी. विराट तो इस सीरीज में पहले भी रन बना चुके हैं, लेकिन रहाणे को इस मैच में देख अच्छा लगा. इन दोनों की यह साझेदारी भारतीय बल्लेबाजों में आत्मविश्वास जरूर लायेगी.”

संगकारा ने इंग्लिश गेंदबाजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, ‘इस मैच में इंग्लैंड की गेंदबाजी में वो धार नजर नहीं आई जो लॉर्ड्स और बर्लिघम में देखने को मिला था, लेकिन दूसरे दिन मेजबान ने इंडिया को ऑल आउट कर वापसी जरुर की है. भारत को 400 के करीब स्कोर पहुँचाना चाहिए था जो नहीं हुआ. हालांकि यह मैच दिलचस्प होने की उम्मीद है. इस मैच में अभी तक भारत का पलड़ा भारी कहा जा सकता है.’

इससे पहले भी जब टीम इंडिया की लागातार दो हार के बाद टीम इंडिया की चौतरफा आलोचना हो रही थी तो संगकारा ने भारतीय टीम का बचाव किया था. उन्होंने कहा था कि “यह कहना गलत है कि भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान विराट कोहली पर ज्यादा निर्भर है.”

संगकारा ने विराट के अलावा और बल्लेबाजों की तारीफ की थी. उन्होंने कहा था कि पुजारा और रहाणे भी अच्छे बल्लेबाज हैं. पुजारा का टेस्ट क्रिकेट में आसत 50 का है, रहाणे का भी विदेशों में 50 का औसत है. टीम में लोकेश राहुल भी हैं, जो फॉर्म में होते हैं तो शानदार खेलते हैं. मुरली विजय, शिखर धवन, दिनेश कार्तिक को भी कमतर नहीं आंका जा सकता.

The post भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन देख कुमार संगकारा हुए गदगद, कह डाली इतनी बड़ी बात appeared first on SportzWiki Hindi.