भारतीय टीम क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने अभी हाल ही में अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है. इस खिलाड़ी का करियर काफी छोटा रहा. इस खिलाड़ी ने अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच 2002 में खेला था. अपने क्रिकेट करियर का आखिरी मैच 2006 में खेला था. इस खिलाड़ी ने अपने सन्यास लेने के बाद कहा कि मुझे अपने क्रिकेट करियर को लेकर किसी बात का पछतावा नहीं है.
उस समय हमने क्रिकेट के सबसे सुनहरे दौर खेला है. में गर्व के साथ अपनी इस क्रिकेट की जिन्दगी को ख़त्म कर रहा हूँ. यह खिलाड़ी वर्तमान समय में देश के कई राज्यों की टीमों के साथ जुड़े है.
इन चर्चित नामों के साथ खेला था क्रिकेट

साल 2000 में यह कैफ अंडर 19 टीम के कप्तान रह थे और अपनी जगह अंतर्राष्ट्रीय में बनाने में सफल रहे थे. उस समय यह खिलाड़ी मध्यक्रम के एक शानदार बल्लेबाज रहे है. मध्यक्रम ब्ल्लेबाज के रूप में कैफ विश्व क्रिकेट में चर्चित नामों में शामिल थे सचिन तेंडुलकर, सौरभ गांगुली, राहुल द्रविड़, युवराज सिंह जैसे बड़े खिलाड़ियों के साथ खेल चुके हैं. इस बात का कैफ को गर्व है.
इस खिलाड़ी को पसंद नहीं थे युवराज सिंह

जिन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वह युवराज सिंह और अन्य जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों से अलग टेस्ट बल्लेबाज थे. कैफ ने कहा, “मैं कभी युवराज जैसी बल्लेबाजी करने पसंद नहीं करता था. मुझे क्रीज पर कुछ समय बिताना पसंद है.
इस तरह का रहा था इस खिलाड़ी का प्रदर्शन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2006 में भारत की जर्सी में आखिरी बार दिखने वाले क्रिकेटर कैफ ने 2002 में नेटवेस्ट ट्रॉफी फाइनल में लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 87 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी. इसके बाद कुछ शानदार प्रदर्शन के बाद 13 टेस्ट और 125 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. जिसमे 2,753 रन बनाए, वनडे में दो शतक और 17 अर्धशतक शामिल थे. 37 वर्षीय ने स्वीकार किया कि टीम में महान खिलाड़ियों की वजह से कुछ युवा खिलाड़ी टीम में कम चर्चा में आए.
यह खिलाड़ी संन्यास से खुस

कैफ ने कहा कि “मैं जिस तरह से अपना खेल खेला, मैं खुश हूं. मैंने भारतीय प्रशंसकों के लिए कुछ समय का देश और विदेश में योगदान दिया है. जिस तरह से मैंने अपना करियर पूरा किया और जिस तरह से मैंने खेला, यह एक अच्छा समय था”
The post मोहम्मद कैफ को नहीं पसंद थी युवराज सिंह की ये आदत, खुद किया खुलासा appeared first on SportzWiki Hindi.